कोरोना की तीसरी लहर पर मप्र को चेतावनी

Updated on 05-10-2021 05:32 PM

भोपाल कोरोना की तीसरी लहर को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने मध्यप्रदेश समेत 9 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। आईसीएमआर ने अगले 8 सप्ताह यानी दो महीने सतर्क रहने की बात कही है। एक्सपर्ट का कहना है कि यदि अगले दो महीने लापरवाही बरती, तो तीसरी लहर सकती है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों रहेगा।


कोरोना की दूसरी लहर के बाद बाजार, स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। त्योहारों में बाजारों और मंदिर में लोगों की भीड़भाड़ बढऩे पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन मुश्किल हो सकता है। प्रदेश में अभी 10 से 12 कोरोना के मामले आने पर भी लोग लापरवाह दिख रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।


थर्ड वेव आना आना जनता पर निर्भर है
भोपाल एम्स के डायरेक्टर डॉ. सरमन सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का आना या नहीं आना, जनता पर निर्भर है। यदि सभी लोग वैक्सीन लगवा लें। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, तो तीसरी लहर को रोका जा सकता है। एक-दो केस भी सक्रिय रहने पर तीसरी लहर आने की आशंका रहेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए अभी वैक्सीन नहीं आई है, इसलिए नॉन वैक्सीनेट और बच्चों को खतरा ज्यादा है।


तीसरी लहर के लिए तैयारी पूरी
स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी बंसत कुर्रे ने बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। अस्पतालों में बेड बढ़ाने से लेकर ऑक्सीजन तक के इंतजाम किए गए हैं। तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार लगातार टेस्टिंग के साथ ही संक्रमितों को आइसोलेट कर उनके इलाज पर फोकस कर रही है। सरकार की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को लेकर जागरूकता का भी काम कर रही है। कोरोना की तीसरी लहर को जनता के सहयोग से ही रोका जा सकता है।


24
घंटे में 14 नए केस मिले; अभी 123 एक्टिव केस
प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 14 नए केस मिले हैं। इसमें 9 कोरोना संक्रमित इंदौर, 3 भोपाल और 2 पन्ना जिले से हैं। प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 560 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 10 हजार 522 की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में 123 एक्टिव केस हैं। आईसीएमआर की तरफ से मध्यप्रदेश समेत हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, गोवा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.