गाँव के हर घर, हर खेत तक पानी पहुँचायेंगे - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 21-11-2021 05:56 PM

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के हर गाँव, हर घर तक पानी पहुँचायेंगे। पूरे प्रदेश में सड़कों, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर कार्य चल रहा है। किसानों को सिंचाई के लिये बिजली बिलों में राहत दी जा रही है। किसान को 5 हॉर्स पावर तक सिंचाई बिजली बिल के लिये केवल 3600 रुपये जमा करने होते हैं, जबकि सरकार द्वारा 53 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। किसान सम्मान निधि योजना में केन्द्र सरकार द्वारा गरीब किसानों को एक वर्ष में 6 हजार रुपये दिये जाते हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इसके साथ ही 4 हजार रुपये और दिये जा रहे हैं। विद्यार्थियों को मेडिकल एवं तकनीकी संस्थानों में अध्ययन के लिये सरकार द्वारा फीस की राशि दी जाती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज सीहोर जिले के ग्राम सिराली में लगभग 23 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

- इन निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 13 करोड़ 5 लाख 91 हजार की लागत के सिराली-सनकोटा मार्ग, 9 करोड़ 96 लाख की लागत के पिपलानी-आमलापानी मार्ग, सिराली में 12 लाख लागत के सामुदायिक भवन निर्माण, 3 लाख 20 हजार लागत के खेल मैदान, 9 लाख 50 हजार लागत के आँगनवाड़ी भवन, 57 लाख 34 हजार लागत से खेत सुधार, 24 लाख 72 हजार लागत के माध्यमिक शाला भवन, 20 लाख 50 हजार लागत के प्राथमिक शाला भवन और 15 लाख लागत की पेयजल पाइप-लाइन कार्य का भूमि-पूजन किया।

- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीराम बारेला के घर भोजन किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिराली गाँव में जनजातीय समुदाय के श्रीराम बारेला के घर भोजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के आगमन पर श्री बारेला अत्यंत प्रसन्न थे। उन्होंने कहा "मुख्यमंत्री श्री चौहान बहुत सहज और सरल हैं। वे हमें अपने परिवार के सदस्य जैसे ही लगे।''

कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व जनपद अध्यक्ष निर्मला बारेला, प्रेम बारेला, गुरुप्रसाद शर्मा आदि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.