MP में मौसम ने लिया यू टर्न, नए सिस्टम के चलते इंदौर से जबलपुर समेत 16 जिलों बारिश का अलर्ट
Updated on
27-09-2024 11:46 AM
भोपालः मध्य प्रदेश में विदा होने से पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के एक दर्जन से भी अधिक जिलों में पानी गिरा। गुरुवार सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक प्रदेश में सर्वाधिक बारिश खंडवा में 45 मिली मीटर हुई। नर्मदापुरम में इंदौर में 22 नर्मदा पुर में 10 धार में 11 बैतूल में 10 रायसेन में तीन रतलाम में 9 उज्जैन में 11 खजुराहो में 10 छिंदवाड़ा में एक नरसिंहपुर में 7 नौगांव में एक सिवनी में 11 और बालाघाट में एक मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश का यह दौरान दो-तीन दिन तक जारी रहने का अनुमान जताया है।
कहां कितना तापमान
तापमान की बात की जाए तो रतलाम में 35 डिग्री सेल्सियस इंदौर में 30.5 ग्वालियर में 32.7 भोपाल में 32 गुना में 33.5 खंडवा में 30.1 उज्जैन में 31.8 जबलपुर में 32.4 टीकमगढ़ में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
यह मौसम प्रणाली सक्रिय
हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात की बना हुआ है। इस कारण उत्तरी मध्य प्रदेश में शुक्रवार से तेज बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बना सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे अरब सागर से नमी मिल रही है। इस मौसम प्रणाली की वजह से अगले दो-तीन दिन प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
भारी बारिश
बैतूल, बुरहानपुर,खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, देवास और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…