एमपी सरकार किन सैनिकों को देगी एक करोड़ तक की सरकारी मदद? शहीद सैनिकों के पैरेंट्स को अब 10,00,000 रुपए की अनुग्रह राशि

Updated on 25-09-2024 11:29 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को युद्ध या आतंकी हमलों में दिव्यांग हुए सैनिकों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में शहीद सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में भी बढ़ोतरी की गई।

सैनिक कल्याण हमारी प्राथमिकता


मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान और कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हम अपने जवानों और उनके परिवारों के लिए हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


10 लाख की जगह एक करोड़ रुपए तक की मदद


इसके तहत, युद्ध या आतंकी हमलों में दिव्यांग हुए सैनिकों को अब 10 लाख रुपए की बजाय 1 करोड़ रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि दिव्यांगता की प्रतिशतता के आधार पर दी जाएगी।

सैनिक कल्याण हमारी प्राथमिकता


मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान और कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हम अपने जवानों और उनके परिवारों के लिए हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


10 लाख की जगह एक करोड़ रुपए तक की मदद


इसके तहत, युद्ध या आतंकी हमलों में दिव्यांग हुए सैनिकों को अब 10 लाख रुपए की बजाय 1 करोड़ रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि दिव्यांगता की प्रतिशतता के आधार पर दी जाएगी।

निश्चित समय के अंदर दी जाएगी राशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनों को दी जाने वाली एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता अब एक निश्चित समय सीमा के भीतर प्रदान की जाएगी।

ये भी फैसले लिए गए


  • भारतीय सेना में शामिल मध्य प्रदेश की बेटियों के माता-पिता को राज्य सरकार सालाना 20 हजार रुपए सम्मान निधि देगी। पहले यह राशि 10 हजार रुपए थी।
  • शहीद या दिव्यांग सैनिक की बेटी या बहन के विवाह पर सरकार की ओर से 10 हजार की बजाए अब 51 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन पेंशनर्स पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों की विधवाओं की मासिक सहायता राशि 8 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।
  • शहडोल में एक नए सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।
  • रिटायर्ड सैनिकों को गन लाइसेंस जारी करने के लिए एक समय सीमा तय की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के गन लाइसेंस नवीनीकरण नि:शुल्क करने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए हैं।

परिवार का रखेंगे पूरा ध्यान


मुख्यमंत्री ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवार के हितों का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनके और उनके परिवारों का पूरा ध्यान रखें।

70,000 हैं भूतपूर्व सैनिक


मध्य प्रदेश में वर्तमान में करीब 70 हजार भूतपूर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्य रहते हैं। वहीं, राज्य के करीब 30 हजार युवा वर्तमान में सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.