डब्ल्यूएचओ ने फिर दुनिया को चेताया- महामारी अभी खत्म नहीं हुई

Updated on 25-10-2021 08:23 PM

नई दिल्ली कोरोना का कहर भले ही अभी थोड़ा कम हुआ हो, मगर यह अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबरियस ने एक बार फिर से दुनिया को चेताया है कि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और दुनिया को इससे निपटने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बताया कि यह महामारी तभी खत्म होगी, जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। जानकारी के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने बर्लिन में वर्ल्ड हेल्थ समिट को संबोधित करते हुए कहाकि कोरोना महामारी तब समाप्त होगी, जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। यह हमारे हाथ में है। हमारे पास वे सभी उपकरण हैं, जिनकी हमें आवश्यकता है प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरण और प्रभावी चिकित्सा उपकरण लेकिन दुनिया ने उन उपकरणों का अच्छी तरह से उपयोग नहीं किया है। एक सप्ताह में करीब 50,000 मौतें हुई हैं, इस तरह से महामारी खत्म नहीं हुई है।

विश्व निकाय के प्रमुख ने जी-20 देशों से भी आग्रह किया कि वे अपनी 40 प्रतिशत आबादी को कोवैक्स तंत्र और अफ्रीकी वैक्सीन अधिग्रहण ट्रस्ट में सक्रिय रूप से शामिल करें। प्रमुख ने दुनियाभर के देशों से वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने की अपील की। गौरतलब हैकि इससे पहले भी डब्ल्चूएचओ कई बार दुनिया को कोरोना वायरस को लेकर चेताता रहा है।

इधर भारत में एक बार फिर से कोरोना से मरने वालों की संख्या ने डराना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 443 लोगों की मौतें हो गई हैं। वहीं एक दिन में कोरोना के नए मामलों की संख्या 14306 है। इस तरह से देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3,41,89,774 और मरने वालों की संख्या 4,54,712 पहुंच गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.