हार कर सीखने वाले भविष्य के विजेता : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 10-12-2021 06:14 PM

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि हार कर सीखने वाले ही भविष्य के विजेता होते हैं। उन्होंने कहा कि अवार्ड समारोह सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए लगन, उत्साह और मेहनत के साथ किए गए कार्यों की सफलता का दिशा-दर्शन और ऐसा उत्सव है जो दोगुने उत्साह, संकल्प के साथ कार्य और नवाचार की प्रेरणा देता है।

श्री पटेल आज डाक भवन के डॉ. शंकर दयाल शर्मा सभागार में मध्यप्रदेश डाक परिमंडल के डाक सेवा अवार्ड-2021 समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने आठ विभिन्न श्रेणी में मध्यप्रदेश डाक परिमंडल के कर्मचारी-अधिकारियों को पुरस्कृत किया। इंदौर परिमंडल के पोस्ट मास्टर जनरल ब्रजेश कुमार मौजूद थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मनोवैज्ञानिक सोच, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ किए गए कार्य ही उत्कृष्ट और सम्मान के पात्र होते हैं। उन्होंने कहा कि डाक विभाग का सामान्य जन के साथ आत्मीयता का संबंध है। पत्र प्राप्ति के आनंद का एहसास गीत "चिट्ठी आई है" में पता चलता है। अतः डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का व्यवहार आत्मीय, भाषा सरल और व्यक्तित्व विनम्र होना जरूरी है। जन-कल्याण कार्यों के सूत्रधार होने के कारण लोक सेवक आमजन के बीच शासन के प्रतिनिधि होते हैं। सरकारी अधिकारी-कर्मचारी का परम दायित्व है कि जन-आकांक्षाओं के अनुरूप ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ सरकार की योजनाओं का त्वरित लाभ आमजन तक पहुँचाएँ। राज्यपाल ने कोविड महामारी के दौरान .प्र. डाक परिमंडल द्वारा सुकन्या समृद्धि, डाक जीवन बीमा के क्रियान्वयन, पोस्टमेन और ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा वित्तीय सेवाएँ घर-घर तक पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल श्री पटेल ने पुरस्कार समारोह में ग्रामीण डाक सेवक अरविंद धालसे, पोस्टमेन चंद्र कीर्ति प्रसाद, पोस्टल असिस्टेंट श्रीमती हेलन डामोर, सुपरवाइजर ब्रजेश शर्मा, आई.पी. एवं .एस.पी. कॉडर नरेंद्र सविता, ग्रुप एवं बी कॉडर एस.के. झँवर, प्रभारी लेखा अधिकारी सी.एस. कुशवाहा को तकनीकी उत्कृष्टता और कुमारी यासमीन खान को सर्वश्रेष्ठ महिला कर्मचारी के पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि डाक सेवा पुरस्कार की आठ श्रेणी में अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है। आभार प्रदर्शन निदेशक मुख्यालय एस. शिवराम ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.