युवराज सिंह का चेला, जिसने नवाबी अंदाज में लखनऊ को धोया, जड़ा चुका है IPL में तूफानी शतक

Updated on 02-04-2025 12:49 PM
लखनऊ: आईपीएल 2025 के 13वें मैच में पंजाब किंग्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस शानदार जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा और ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की जोरदार पारियों ने अहम भूमिका निभाई। प्रभसिमरन सिंह ने विस्फोटक अंदाज में 34 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे।
प्रभसिमरन सिंह के बारे में जो लोग नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि इस पंजाबी मुंडे के गुरु टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह हैं। उन्होंने लंबे समय तक इस बल्लेबाज को ग्रूम करने में मदद की। यह वजह है कि जब प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2023 में शतक ठोका था तो युवी को डेडिकेट किया था। उस समय उन्होंने 65 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 103 रन बनाए थे। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सिंह ने दिल्ली के गेंदबाजों को जमकर कूटा था। बता दें कि युवराज सिंह ने प्रभसिमरन सिंह के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल सहित कई बल्लेबाजों के गुरु हैं।
मैच की बात करें तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम शुरू से ही दबाव में रही। पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को शुरुआती झटके दिए। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में मिचेल मार्श को शून्य पर आउट किया। इसके बाद एडन मार्करम और निकोलस पूरन ने दूसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन ने मार्करम को आउट कर लखनऊ के स्कोर को 35 रन पर तीन विकेट तक पहुंचा दिया।
इसके बाद पंजाब के गेंदबाजों ने लखनऊ पर दबाव बनाए रखा। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को ग्लेन मैक्सवेल ने लेग साइड में युजवेंद्र चहल के हाथों कैच करा दिया। पंत केवल दो रन ही बना सके। निकोलस पूरन ने आयुष बदौनी के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम की पारी को संजीवनी देने की कोशिश की। हालांकि, चहल ने पूरन को आउट कर पंजाब को फिर से मैच में वापसी दिलाई। पूरन ने 30 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे।
पंजाब को 172 रन का लक्ष्य मिला और यह लक्ष्य उसने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाकर हासिल कर लिया। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे। अय्यर की पारी ने पंजाब को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। इस दौरान नेहल वढेरा ने नाबाद 43 रन बनाए और प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन की विस्फोटक पारी खेली। पंजाब ने 22 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
पंजाब की यह दूसरी जीत है और वह आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लखनऊ की ओर से दिग्वेश ने दोनों विकेट झटके, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट लिए। अर्शदीप के अलावा फर्ग्युसन, चहल, मैक्सवेल और मार्को यानसन ने भी एक-एक विकेट लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.