Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
रूस ने कमांडरों को यूक्रेन पर हमले के दिए आदेश !
Update On
21-February-2022 19:42:42
कीव । यूक्रेन-रूस के बीच लगातार सीमा पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। तनाव के बीच अमेरिका के खुफिया तंत्र ने दावा किया है कि रूसी कमांडरों को यूक्रेन पर हमले का आदेश दे दिया गया है। यही नहीं रूसी सेना यूक्रेन सीमा पर युद्धक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्लान तैयार कर रही है। इस बीच सैटलाइट तस्वीरों में दिखा…
ओटावा में बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने संसद के आसपास की सड़कों पर किया कब्जा, पीछे हटे प्रदर्शनकारी
Update On
20-February-2022 19:38:59
ओटावा । कनाडा की राजधानी ओटावा में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने संसद की आसपास की सभी सड़कों को अपने कब्जे में ले लिया और इसी के साथ तीन हफ्तों तक चला प्रदर्शन खत्म होते दिखाई दे रहा है। देश की कोविड-19 संबंधी पाबंदियों और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की नीतियों से गुस्साए प्रदर्शनकारी देश के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस अभियान के कारण पीछे हट गए हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर…
दुर्घटनाग्रस्त होकर मियामी के समुद्र में गिरा हैलीकाप्टर, कोई हताहत नहीं
Update On
20-February-2022 19:36:01
मियामी । अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी बीच के पास समुद्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर उस स्थान से कुछ फुट की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग तैराकी कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर सवार दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और दोनों की हालत स्थिर है। मियामी बीच पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि उसे साउथबीच इलाके में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त…
पूर्वी यूक्रेन में हुई गोलाबारी में यूक्रेन के दो सैनिकों की मौत, रूस ने कहा सीमा पार से की जा रही गोलाबारी
Update On
20-February-2022 19:30:44
कीव । यूक्रेन और रूस के बीच जंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर आई है कि यूक्रेन सीमा के पास रूसी इलाके में दो गोले दागे गए। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने इन खबरों की पुष्टि की है। ये खबरें ऐसे समय आ रही हैं, जब यूक्रेन में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में लगातार विस्फोट और गोलीबारी हो रही है। शनिवार को खबर आई कि…
पायलट ने तूफान में सफलतापूर्वक लैंड कराया एयर इंडिया का विमान
Update On
20-February-2022 19:25:23
लंदन । ब्रिटेन इस समय यूनिस तूफान से जूझ रहा है। इसके चलते लंदन में विमानों का उतरना मुश्किल हो गया है। एक यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो में शनिवार को कई विमानों को लड़खड़ाते हुए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर खतरनाक तरीके से लैंड करते देखा गया। इसमें एयर इंडिया के एक विमान का वीडियो भी ट्विटर पर तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में विमान को बेहद कुशलता से एयरस्ट्रिप पर उतरते…
रूस के 2 लाख सैनिकों से चौतरफा घिरे राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो से मांगी सुरक्षा की गारंटी
Update On
20-February-2022 19:22:46
कीव । रूस के करीब 2 लाख सैनिकों से चौतरफा घिरे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से नई सुरक्षा गारंटी मांगी है। जेलेंस्की ने कहा वह चाहते हैं कि 'लगभग टूट चुके' वैश्विक सुरक्षा ढांचे को ठीक करने के लिए नई सुरक्षा गारंटी दी जाए। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से मांग की है कि वे यूक्रेन के पूर्वी इलाके में खराब होते हालात के बीच रूस के खिलाफ प्रतिबंध…
कनाडा के तीन कॉलेज दिवालिया घोषित, अधर में लटका हजारों भारतीय छात्रों का भविष्य
Update On
20-February-2022 19:19:40
ओटावा । कनाडा के क्यूबेक में अचानक 3 कॉलेजों के दिवालिया घोषित किए जाने से हजारों भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस संकट को देखते हुए ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने प्रभावित छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। लाखों रुपए खर्च करके शिक्षा हासिल करने गए भारतीय छात्र अब दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं। कनाडा के जो तीन कॉलेज दिवालिया घोषित किए…
चीन ने समझौतों का उल्लंघन किया, बेहद कठिन दौर से गुजर रहे उसके साथ भारत के रिश्ते : जयशंकर
Update On
20-February-2022 19:17:00
म्यूनिख । लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच भारत ने एक बार फिर से चीन के आक्रामकता की पोल दुनिया के सामने खोल दी है। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा चीन के सीमा समझौतों का उल्लंघन करने के बाद उसके साथ भारत के संबंध बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं। जयशंकर ने रेखांकित किया कि सीमा की स्थिति संबंधों की स्थिति का निर्धारण करेगी। विदेश मंत्री…
तेजाब में डुबोकर शवों को गायब करने वाला खूंखार गैंगस्टर होगा रिहा
Update On
19-February-2022 19:34:32
मैक्सिको सिटी । एक खूंखार अपराधी जिसने सैकड़ों लोगों को तेजाब में डूबोया था, 10 साल बाद अब जेल से आजाद होने जा रहा है। सैंटियागो मेजा लोपेज, जिसे एल पोजोलेरो या द स्टीवमेकर के नाम से भी जाना जाता है, ने कबूल किया था कि उसने अनगिनत शवों को एसिड में डुबोकर गायब करने में सिनालोआ कार्टेल की मदद की थी। स्टीवमेकर को पहली बार 2009 में पकड़ा गया था। 2012…
ओमीक्रोन का उपस्वरूप बीए2 गंभीर बीमारी का कारण भी बनता है: अध्ययन
Update On
19-February-2022 19:32:17
तोक्यो । कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का उप स्वरूप बीए 2 न केवल तेजी से फैलता है बल्कि यह गंभीर बीमारी का कारण भी बनता है। प्रयोगशाला में किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन के परिणाम की अभी स्वतंत्र रूप से समीक्षा नहीं की गई है। इसे अभी बायोआरएक्सिव पर प्रकाशित किया गया है। इसमें कहा गया है कि बीए2 कोरोना वायरस के पुराने स्वरूप की तुलना में…
अमेरिका में बच्चों ने समुद्र में छोड़ी एक मिनी बोट, 462 दिनों बाद यूरोप में मिली
Update On
19-February-2022 19:29:14
वॉशिंगटन । अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर के कुछ छात्रों ने एक करीब छह फुट लंबी मिनी बोट का निर्माण किया। ये बच्चे पांचवी कक्षा में पढ़ते थे। 2020 के आखिर में बच्चों ने इस बोट को ढेर सारे गिफ्ट्स से भर दिया और अटलांटिक महासागर में छोड़ दिया। बच्चों को उम्मीद थी कि यह नाव किसी समुद्री किनारे पर रुकेगी और दुनिया के किसी कोने में कोई इन तोहफों को खोलेगा। एक साल…
नासा के नए एक्सरे स्पेस टेलिस्कोप ने खींची पहली तस्वीर
Update On
19-February-2022 19:24:15
वॉशिंगटन । अमेरिका के नए एक्सरे स्पेस टेलिस्कोप ने पहली तस्वीर खींचकर भेजी है जो काफी आकर्षक है। इस तस्वीर में सितारे में महाविस्फोट का नजारा दिखाई दे रहा है। यह नया एक्सरे स्पेस टेलिस्कोप अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का है। इस टेलिस्कोप ने अपनी पहली तस्वीर केसेपिया ए सुपरनोवा की खींची है। नासा के वैज्ञानिक इस तस्वीर को ऐतिहासिक बता रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि टेलिस्कोप की मदद से सुपरनोवा के बारे में…
ओमिक्रॉन वेरिएंट को डेल्टाक्रोन का साथ मिला तो होगी भारी मुसीबत : डब्ल्यूएचओ
Update On
19-February-2022 19:21:53
जिनेवा । कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोन के ढ़लान पर आने के बाद कई देशों ने सख्त पाबंदियां हटा दी हैं मगर खतरा अभी टला नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट बीए.2 को लेकर चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, बीए.2 'ज्यादा संक्रामक' है। इस सब-वेरिएंट को लेकर जापान और साउथ अफ्रीका में रिसर्च के नतीजे काफी अलग हैं। वहीं, यूके में डेल्टाक्रोन के केस मिले हैं। यह डेल्टा और ओमीक्रोन का हाईब्रिड…
यूक्रेन में जोरदार कार धमाका, पुतिन के 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' की जताई आशंका
Update On
19-February-2022 19:17:20
कीव । भारी तनाव के बीच यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थित अलगाववादियों के कब्जे वाले शहर डोनेट्स्क में एक कार में जोरदार धामाका हुआ है। माना जा रहा है कि यह पुतिन के 'फॉल्स फ्लैग अभियान' की शुरुआत है जिसकी अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं। यह यूक्रेन पर रूसी हमले का पहला चरण भी हो सकता है जिसका अमेरिका लगातार दावा कर रहा है। डोनेट्स्क के मुख्यालय के पास…
नवाज शरीफ को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देकर बड़ी गलती की : इमरान
Update On
19-February-2022 19:13:32
लाहौर । पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देना पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार की 'सबसे बड़ी गलती' थी। शरीफ (72) फिलहाल लंदन में हैं जहां नवंबर 2019 से उनका इलाज चल रहा है। खबरों के अनुसार प्रमुख विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो शरीफ को कई बीमारियों के अलावा हृदय संबंधी समस्याएं भी हैं। पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन…
मूसलाधार बारिश से ब्राजील में कोहराम, मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार, 116 लोग लापता
Update On
18-February-2022 20:14:53
पेट्रोपोलिस, ब्राजील । ब्राजील में पहाड़ों की नगरी कहलाने वाले पेट्रोपोलिस शहर में मूसलाधार बारिश के कहर के बाद बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर गुरुवार को 117 हो गई और 116 लोग अब भी लापता हैं। रियो डी जिनेरियो राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की। कई लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। दशकों की सबसे भयंकर बारिश के दौरान बाढ़ आने…
अमेरिका में बेरोजगारी दावों के आंकड़ों में वृद्धि
Update On
18-February-2022 20:12:33
वॉशिंगटन । अमेरिका में बेरोजगारी दावों के आंकड़ों में वृद्धि देखी गई है। पिछले सप्ताह अधिक संख्या में लोगों ने बेरोजगारी लाभ या दावे के लिए आवेदन किया है। हालांकि, इससे पिछले तीन सप्ताह के दौरान बेरोजगारी लाभ के लिए दावा करने वालों की संख्या घटी थी। श्रम विभाग की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले सप्ताह बेरोजगारी दावा करने वालों की संख्या 23,000 बढ़कर 2,48,000 पर पहुंच गई। पिछले…
सुरक्षा के मद्देनजर ब्रिटेन ने रूस के बीच गोल्डन वीजा व्यवस्था समाप्त की
Update On
18-February-2022 20:10:27
लंदन । यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन की सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर अमीर विदेशी निवेशकों को निवास की पेशकश करने वाली तथाकथित गोल्डन वीजा व्यवस्था को वह समाप्त कर रहा है। गौरतलब है कि ब्रिटेन पर लगातार रूस के साथ अपने संबंधों की समीक्षा करने का दबाव बन रहा था। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि टियर-1 निवेशक वीजा व्यवस्था ने भ्रष्ट अमीर लोगों को ब्रिटेन में…
नाटो संगठन ने यूक्रेन संकट पर रूस पर गुमराह करने का आरोप लगाया
Update On
18-February-2022 20:08:14
कीव । यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी देशों ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसने अपने कुछ सैनिकों को सैन्य अड्डों पर वापस लाने की बात कह कर विश्व को गुमराह किया और गलत सूचना का प्रसार किया, जबकि उसने यू्क्रेन से लगी अपनी सीमा के पासकरीब 7,000 सैनिक और बढ़ा दिए। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण करने की आशंका पश्चिम देशों में…
यूक्रेन की सीमा पर डेढ़ लाख रूसी सैनिकों का जमावड़ा, हमले की तैयारी : अमेरिका
Update On
18-February-2022 20:06:02
जिनेवा । यूक्रेन की सीमा पर रूसी सेना के जमावड़े को लेकर अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक रूसी सैनिक आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा,…
‹ First
<
361
362
363
364
365
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.