मेदांता अस्पताल में 11 वर्षीय बच्ची को मिला सही इलाज, ल्यूपस से मिल रही राहत

Updated on 10-05-2025 02:39 PM

इंदौर: गुना की एक 11 वर्षीय बच्ची पिछले चार सालों से एक अनजान बीमारी से जूझ रही थी। सात साल की उम्र से उसे लगातार बुखार आता था, शरीर पर चकत्ते हो जाते थे और बाल झड़ने लगे थे। मांसपेशियों में दर्द, थकान, वजन कम होना और भूख न लगना जैसे लक्षण उसकी जिंदगी का हिस्सा बन गए थे। हालत यह हो गई थी कि वह स्कूल भी नहीं जा पाती थी। परिवार के सदस्यों ने कई डाक्टरों को दिखाया, लेकिन बालिका को आराम नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद दिसंबर 2024 में परिवार उसे इंदौर के मेदांता अस्पताल लेकर आया, जहां कंसल्टेंट रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. गौतम राज पंजाबी ने उसकी जांच करवाई। जांच में सामने आया कि बच्ची "ल्यूपस" नामक बीमारी से पीड़ित है। यह एक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली खुद के अंगों और ऊतकों पर हमला करने लगती है।

किडनी भी हो गई थी प्रभावित

डॉ. पंजाबी के अनुसार, ल्यूपस का असर शरीर के अंदरूनी अंगों पर होता है। इस बच्ची की किडनी भी प्रभावित हो चुकी थी, जिससे उसके यूरिन में प्रोटीन जाने लगा था। समय पर इलाज नहीं मिलता, तो स्थिति डायलिसिस पर जा सकती थी और बाकि अंग जैसे फेफड़े, दिमाग, आंखें, आंत आदि प्रभावित हो सकते थे ।

इलाज से मिली राहत

डॉ. पंजाबी ने बच्ची का तुरंत इलाज शुरू किया। दवाइयों और इंजेक्शनों से अब उसे बुखार नहीं आता, चकत्ते खत्म हो गए हैं और बाल झड़ना भी कम हुआ है। बच्ची अब स्कूल भी जाने लगी है और उसकी सामान्य दिनचर्या लौट रही है।

महिलाओं में अधिक होती है ल्यूपस की बीमारी

डॉ. पंजाबी बताते हैं कि, यह रोग पुरुषों की तुलना में महिलाओं में 9 गुना अधिक पाया जाता है, खासकर किशोरावस्था की लड़कियों में। ल्यूपस के पीछे जेनेटिक फैक्टर भी हो सकता है, जो इसके होने की संभावना को बढ़ाता है। इसके अलावा स्मोकिंग, सन एक्सपोजर, संक्रमण और कुछ दवाइयां भी इस बीमारी का कारण बन सकते हैं। पहले इसके बारे में जागरूकता नहीं थी, लेकिन अब सही जानकारी से मरीज सामने आने लगे हैं। यह बीमारी गंभीर हो सकती है, लेकिन समय पर इलाज और जागरूकता से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.