मेदांता हॉस्पिटल की विशेष पहल: मरीज़ों के फीडबैक पर 50 से ज़्यादा नर्सों को मिला सम्मान

Updated on 14-05-2026 11:09 AM

इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज की देखभाल, मानसिक सहारा और लगातार निगरानी तक, अस्पताल की पूरी व्यवस्था में नर्सों की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। इसी योगदान को सम्मान देने के लिए मेदांता हॉस्पिटल इंदौर में इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों द्वारा चयनित 50 से अधिक नर्सों को स्टार केयर गिवर्स अवार्ड से सम्मानित किया।  

इस मौके पर मेदांता हॉस्पिटल इंदौर के चिकित्सा अधीक्षक संजय गीद ने कहा “अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ आधुनिक तकनीक या इंफ्रास्ट्रक्चर से नहीं, बल्कि मरीज़ों को मिलने वाली देखभाल और संवेदनशील व्यवहार से भी तय होती हैं। नर्सिंग स्टाफ मरीजों और उनके परिवारों के लिए सबसे भरोसेमंद कड़ी होता है। इस बार इंटरनेशनल नर्सेस डे पर हमारे लिए सबसे खास बात यह रही कि 50 से ज्यादा नर्सों का चयन खुद मरीजों ने अपने अनुभव और फीडबैक के आधार पर किया। मरीजों द्वारा भेजे गए प्रशंसा पत्र और उनके शब्द हमारे स्टाफ के लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं हैं। यह पहल नर्सिंग स्टाफ के मनोबल को बढ़ाने के साथ उन्हें और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित भी करेगी।”

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से नर्सिंग स्टाफ के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें अलग - अलग विभागों की नर्सों ने भाग लिया। शाम को सभी नर्सिंग स्टाफ के लिए विशेष पार्टी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर्स और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.