इंदौर के यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शुरू किया हाइपरटेंशन क्लिनिक

Updated on 27-05-2026 05:55 PM

इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में रखते हुए अन्नपूर्णा रोड स्थित यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शहर में समर्पित हाइपरटेंशन क्लिनिक की शुरुआत की है। यह क्लिनिक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या है या जो इससे जुड़ी जटिलताओं के जोखिम में हैं।

हाइपरटेंशन क्लिनिक का उद्घाटन इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. वत्सल कयाल तथा कंसल्टेंट मेडिसिन डॉ. सुहानी कयाल द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वत्सल कयाल ने कहा, “हाइपरटेंशन को अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि कई मामलों में इसके शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन समय पर नियंत्रण न होने पर यह हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी संबंधी समस्याओं और अन्य गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। इसी कारण नियमित जांच और दीर्घकालिक मॉनिटरिंग बेहद जरूरी मानी जाती है। निश्चित समय और समर्पित चिकित्सा व्यवस्था के कारण यह क्लिनिक डॉक्टरों और मरीजों दोनों के लिए बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा। इससे न केवल समय पर निदान और उपचार संभव होगा, बल्कि मरीजों के फॉलोअप और दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। हमारा उद्देश्य केवल दवा देना नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बीमारी की गंभीरता समझाते हुए दीर्घकालिक प्रबंधन के लिए प्रेरित करना है। समर्पित हाइपरटेंशन क्लिनिक के माध्यम से हम मरीजों को समय पर पहचान, नियमित मॉनिटरिंग और बेहतर उपचार परिणाम उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेंगे।”

इस दौरान यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की कंसल्टेंट मेडिसिन डॉ. सुहानी कयाल ने जानकारी दी, "यह पहल इंदौर में अपनी तरह की एक विशेष और व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवा है, जिसका उद्देश्य हाइपरटेंशन मरीजों को एक तय समय और समर्पित प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है। अक्सर मरीजों को सामान्य ओपीडी में लंबा इंतजार करना पड़ता है या नियमित फॉलोअप में कठिनाई आती है। ऐसे में यह समर्पित क्लिनिक मरीजों को अधिक संगठित और केंद्रित चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा। यह हाइपरटेंशन क्लिनिक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगा, जिसका समय दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान केवल हाई ब्लड प्रेशर से संबंधित मरीजों की जांच, परामर्श, जोखिम मूल्यांकन, दवाओं की समीक्षा और उपचार प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही मरीजों को जीवनशैली में सुधार, खानपान, शारीरिक गतिविधि और नियमित स्वास्थ्य निगरानी को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि समय पर जांच, चिकित्सकीय सलाह और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हाइपरटेंशन को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है और इससे होने वाली गंभीर जटिलताओं के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.