यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटरनेशनल नर्सेस डे पर नर्सिंग स्टाफ का हुआ सम्मान

Updated on 14-05-2026 11:18 AM

इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि मरीज़ों  की लगातार देखभाल, निगरानी और सहयोग की जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है। इसी योगदान को सम्मान देने के लिए यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नर्सिंग स्टाफ के कार्य और समर्पण को केंद्र में रखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक नर्सिंग की जनक मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नर्सिंग सुपरिटेंडेंट द्वारा मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. वत्सल कयाल ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सकों और प्रबंधन ने नर्सिंग स्टाफ के योगदान की सराहना की और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका को अहम बताया।

यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. के.के. नीमा ने कहा,नर्सिंग स्टाफ किसी भी अस्पताल की कार्यप्रणाली का आधार होता है। ऑपरेशन थिएटर से लेकर वार्ड तक हर स्तर पर उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। मरीज़ों की देखभाल में उनका अनुशासन, सतर्कता और निरंतर उपस्थिति उपचार प्रक्रिया को प्रभावी बनाती है। ऐसे अवसर नर्सिंग स्टाफ के योगदान को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने का काम करते हैं।

यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वत्सल कयाल ने कहा,स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर परिणाम टीमवर्क पर निर्भर करते हैं और इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे अहम रहती है। मरीज़ों के साथ उनका लगातार संपर्क और देखभाल उपचार को आगे बढ़ाने में मदद करता है। नर्सिंग स्टाफ का समर्पण और जिम्मेदारी अस्पताल की गुणवत्ता को सीधे प्रभावित करती है, इसलिए उनके कार्य को सम्मान देना जरूरी है।

यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कंसलटेंट मेडिसिन डॉ. सुहानी कयाल ने कहा,नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि सेवा और संवेदनशीलता से जुड़ा क्षेत्र है। मरीज़ों की जरूरतों को समझना, समय पर सहायता देना और उनका मनोबल बनाए रखना नर्सिंग स्टाफ की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। उनके इस योगदान को पहचानना और सराहना करना स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.