राजधानी में ‎फिर मिले 14 नए डेंगू के मरीज

Updated on 19-09-2021 09:04 PM

  भोपाल   राजधानी में निवार को 14 नए डेंगू के मरीजमिले हैं। डेंगू बुखार के संदिग्धों की संख्या शनिवार को 100 के ऊपर पहुंच गई। वहीं कलअलग-अलग इलाके में डेंगू के 107 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 14 में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अकेले सितंबर में डेंगू मरीजों की संख्या 163 हो गई है। इस साल जनवरी से अब तक 258 मरीज हो गए हैं। शनिवार को साकेत नगर, अमराई बस्ती, बीएमएचआरसी कैंपस, पटेल नगर राजीव नगर, नयापुरा, बिजली कॉलोनी में मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि 15 दिन पहले तक जिन कॉलोनियों में मरीज मिल रहे थे, वहां लगातार रोकथाम की गतिविधियों के चलते मरीज नहीं मिल रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि अब नई कॉलोनियों में मरीज मिल रहे हैं। साकेत नगर संक्रमण का सबसे बड़ा क्षेत्र बना हुआ है।

यहां और इससे जुड़ी दूसरी कॉलोनियों जैसे बरखेड़ा पठानी, अमराई बस्ती, बागसेवनिया में हर दिन तीन से चार मरीज मिल रहे हैं। मलेरिया विभाग के पास अमले की कमी की वजह से सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में लार्वा सर्वे किया जा रहा है, जहां मरीज मिल रहे हैं। पूरे भोपाल में अभियान चलाकर लार्वा सर्वे किया जाया तो डेंगू को बढ़ने से रोका जा सकता है। इस बारे में भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी का कहना हैकि मौसम खुलने पर अक्टूबर में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार काम कर रही है, लेकिन कई बार रहवासी सहयोग नहीं करते। बड़े घरों में अमले को घुसने नहीं दिया जाता। वहीं कुछ लोग जुर्माना के डर से टीम को घर में लार्वा सर्वे की अनुमति नहीं देते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.