ट्रेनों के एसी कोच में सफर कर चुराते थे यात्रियों के मोबाइल व जेवर, दिल्ली के दो बदमाश गिरफ्तार

Updated on 24-11-2024 07:22 PM
भोपाल। दिल्ली से इटारसी और भोपाल के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को जीआरपी ने राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पकड़ा है। आरोपित एसी और स्लीपर कोच में रिजर्वेशन करवाकर लगभग रोजाना ट्रेन में सफर करते थे और ट्रेन में सो रहे यात्रियों के मोबाइल फोन, जेवरात समेत कई कीमती सामान चोरी करते थे।बीते 18 नवंबर को भी वे इसी फिराक में दिल्ली से भोपाल पहुंचे थे और वापस दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उनके हावभाव देखकर जीआरपी के जवान को उन पर संदेह हुआ। जीआरपी जवान ने जब उनसे पूछताछ की तो वे सकपका गए और सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और चोरी का सामान जब्त कर शुक्रवार को उन्हें जेल भेजा।

लंबे समय से कर रहे थे चोरियां

एसआई महेंद्र सिंह सोमवंशी ने बताया उत्तर दिल्ली के पुस्ता सोम बाजार इलाके में रहने वाले 40 वर्षीय राहुल कुमार जाटव और 39 वर्षीय मो. शानू पुराने दोस्त हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पिछले करीब चार साल से वे ट्रेनों में रिजर्वेशन करवाकर दिल्ली से भोपाल व इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर करते थे। सफर के दौरान जो सवारियों सो जाती थीं, वे चुपके से उनके सामान को चुराकर दूसरे कोच में भाग जाते थे। आरोपितों के कब्जे से मंगलसूत्र और सोने की चेन समेत कई जेवरात व नकदी बरामद की गई है।

ट्रेन में अवैध शराब ले जाने वाले दो व्यक्तियों को पकड़ा

भोपाल मंडल के स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल द्वारा जनवरी से अक्टूबर तक अनाधिकृत अलार्म चैन पुलिंग और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान 3,566 प्रकरण दर्ज किए गए। इससे 12,44,433 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, आपरेशन सतर्क के तहत मादक पदार्थों और शराब के ट्रेन से अवैध परिवहन के खिलाफ दो मामलों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 10,500 रुपये के मादक पदार्थ और शराब जब्त किए गए और दो व्यक्तियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस जीआरपी, आबकारी विभाग को सौंपा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.