पीएम मोदी ने की भोपाल के युवा की तारीफ:'मन की बात' में बोले- महेश ने बुजुर्गों को डिजिटल पेमेंट सिखाया

Updated on 24-11-2024 07:25 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में बुजुर्गों को मोबाइल के जरिए डिजिटल पेमेंट सिखाने वाले महेश का जिक्र 'मन की बात' के 116वें प्रसारण में किया। प्रधानमंत्री ने डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर कहा- बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट के खतरे से बचाने के लिए भी युवा आगे आए हैं। इस तरह के अपराध के सबसे ज्यादा शिकार बुजुर्ग ही बनते हैं। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम उन्हें जागरूक बनाएं और साइबर फ्रॉड से बचने में मदद करें। हमें बार-बार लोगों को समझाना होगा कि डिजिटल अरेस्ट नाम का सरकार में कोई भी प्रावधान नहीं है, ये सरासर झूठ, लोगों को फंसाने का षड्यंत्र है। पीएम ने एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) डे पर कहा- जब हम एनसीसी का नाम सुनते हैं, हमें अपने स्कूल और कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं। मैं खुद एनसीसी कैडेट रह चुका हूं, इसलिए मैं पूरे आत्मविश्वास से कह सकता हूं कि इससे मिले अनुभव मेरे लिए अमूल्य हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में इन मुद्दों पर बात की नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी): 2024 तक एनसीसी से 20 लाख से ज्यादा युवा जुड़े हैं। पहले की तुलना में 5 हजार नए स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी का प्रावधान किया गया है। पहले एनसीसी में लड़कियों की संख्या सिर्फ 25% थी। अब यह बढ़कर 40% हो गई है, जो एक बड़ा बदलाव है। स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस: 2025 स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के रूप में मनाया जाएगा। 11-12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में युवा विचारों का महाकुंभ होगा। इसका नाम 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' रखा गया है। देश में 1 लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। युवाओं का सोशल वर्क: कुछ युवाओं ने समूह बनाकर विभिन्न मुद्दों को सुलझाने का प्रयास किया है। लखनऊ के वीरेंद्र ने बुजुर्गों की डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ी समस्याओं को हल करने में मदद की। इससे चीजें बहुत आसान हो गईं। युवा तकनीकी अपराधों से बचाने के लिए बुजुर्गों की मदद करें, उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने में हेल्प करें। देश में चल रहे लाइब्रेरी इनीशिएटिव: चेन्नई में 'प्रकृति अरिवगम' के नाम से बच्चों के लिए एक ऐसी लाइब्रेरी बनाई गई है, जो रचनात्मकता और सीखने का केंद्र बन गई है। फूड फॉर थॉट फाउंडेशन ने हैदराबाद में कई लाइब्रेरी बनाई हैं। बिहार में गोपालगंज में भी प्रयोग लाइब्रेरी की चर्चा हो रही है। इससे 12 गांव के युवा को मदद मिल रही है। पीएम की गुयाना यात्रा: भारत से हजारों किलोमीटर दूर गुयाना में भी एक 'मिनी इंडिया' बसता है। लगभग 180 साल पहले भारत से लोगों को गुयाना में खेती और अन्य कामों के लिए ले जाया गया था। आज गुयाना में भारतीय मूल के लोग राजनीति, व्यापार, शिक्षा और संस्कृति जैसे हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। इंडियन डाइसपोरा स्टोरीज: गुयाना की तरह दुनिया के दर्जनों देशों में लाखों भारतीय रहते हैं। उनके पूर्वजों की कई दशकों, यहां तक कि 200-300 साल पुरानी कहानियां हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि भारतीय प्रवासियों ने कई देशों में अपनी पहचान कैसे बनाई। भारतीय प्रवासियों की ऐसी ही कहानियों को खोजें और मेरे साथ साझा कर सकते हैं। कचरे से कंचन इनीशिएटिव: हमारे देश में 'वेस्ट टू वेल्थ' की धारणा बहुत पुरानी है। आज देश के कई हिस्सों में युवा बेकार समझी जाने वाली चीजों को अलग-अलग तरीकों से संपदा में बदल रहे हैं। वे न केवल बेकार वस्तुओं को उपयोगी बना रहे हैं, बल्कि इससे पैसे भी कमा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि युवा इस दिशा में और ज्यादा प्रयास करें और पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक लाभ के इस मॉडल को आगे बढ़ाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.