RPF जवान पति दहेज में मांग रहा था 20 लाख:भोपाल में नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी

Updated on 24-11-2024 07:27 PM

भोपाल में 15 नवंबर की रात को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले की जांच के बाद बजरिया थाना पुलिस ने मृतका के आरपीएफ जवान पति, सास-ससुर सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच में साफ हुआ कि, आरोपी महिला पर 20 लाख रुपए दहेज में लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित करते थे। तानाकशी कर घर वालों से दहेज में रकम लाने का दबाव बनाया जाता था।

सुसाइड से दो दिन पहले ही उसका पति भोपाल आया था। यहां उसने पत्नी से विवाद किया था। उस पर हाथ तक उठाया था। सास-ससुर, पति और परिजन रोकने के बजाए महिला को तानाकशी करते थे।

ससुराल में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था

एसीपी सुरभि मीणा के मुबातिक, 15 नवंबर को द्वारिका नगर स्थित ससुराल में कृतिका मंडराई (25) का शव फंदे पर लटका मिला था। 9 महीने पहले ही कृतिका की शादी सुशील मंडराई से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। आरपीएफ जवान सुशील की पोस्टिंग मुंबई में है। वह कृतिका को अपने साथ मुंबई भी लेकर नहीं जा रहा था।

वजह, दहेज की मांग पूरी न होना थी। जांच में सामने आए तथ्य और मायके वालों के बयान के आधार पर आरोपी पति सुशील मंडराई, मनोहर लाल, विमला, कंचन, अनीता, संगीता और लोकेश जाटव पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

वैलेंटाइन-डे के दिन की थी शादी

कृतिका मंडराई पति सुशील कुमार मंडराई (25) द्वारका नगर स्थित ससुराल में रहती थी। वह कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी कर रही थी। उसके पिता विष्णु प्रसाद ग्वाले ने बताया कि, बेटी की शादी इसी साल 14 फरवरी को हुई थी।

दामाद आरपीएफ जवान है और इन दिनों मुंबई में उसकी पोस्टिंग है। शादी में बेटी को जरूरत का सभी सामान और दामाद की पसंद से बुलेट बाइक दी थी। इसके बाद भी दामाद शादी के बाद से ही दहेज में कार और महंगा प्लॉट देने की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करता था।

साथ रखने को राजी नहीं था पति

कृतिका का पति मुंबई में अकेला रहता है। कई बार कहने के बाद भी वह कृतिका को वहां साथ रखने के लिए राजी नहीं था। आए दिन दूसरी लड़कियों के किस्से सुनाता था कि वह महंगा दहेज देकर उससे शादी करने के लिए राजी थी। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कई बार वॉट्सऐप पर भी चैट हुई। जिसके स्क्रीन शॉट्स मृतक के पिता के पास सुरक्षित हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.