प्रदेश में 45 दिन में बने 61 हजार लर्निंग लाइसेंस

Updated on 16-09-2021 11:39 PM

भोपाल प्रदेश में अब लर्निंग लाइसेंस बनवाना आसान हो गया है। 45 दिन में परिवहन विभाग के पास लर्निंग लाइसेंस के 76 हजार 248 आवेदन आए। इसमें से 69 हजार 794 आवेदन फेसलेस सेवा के माध्यम से प्राप्त हुए। जिसमें से 61 हजार 289 लोगों ने आनलाइन टेस्ट पास किया है, उन्हें लर्निंग लाइसेंस जारी भी हो गए हैं। जबकि 8 हजार 505 लोग टेस्ट में फेल हो गए, जिसके चलते उन्हें लाइसेंस जारी नहीं हो सका।

परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस सेवा को आसान करने के लिए एक अगस्त से फेसलेस लर्निंग लाइसेंस सेवा शुरू की है। लर्निंग लाइसेंस को आधार से जोड़ा गया है। आधार के माध्यम से लोग बिना कार्यालय जाए लाइसेंस बनवा सकते हैं। एक अगस्त से 14 सितंबर के बीच जितने भी आवेदन आए, उसमें सबसे ज्यादा आवेदन फेसलेस सेवा के अंतर्गत आए। इससे लोगों को कार्यालय जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। लर्निंग लाइसेंस के लिए एक व्यक्ति को औसतन चार घंटे कार्यालय में खराब करने पड़ते थे, उनका यह समय बच गया। यदि किसी व्यक्ति को फेसलेस पर आवेदन करने पर दिक्कत रही है, तो वे प्रदेश में 40 हजार कामन सर्विस सेंटर एमपी आनलाइन से भी आवेदन कर सकते हैं। फेसलेस की ओर युवाओं का ज्यादा रुझान है।

इनका कहना हैं

फेसलेस लर्निंग लाइसेंस सेवा से लोगों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। यह सेवा मील का पत्थर साबित हुई है। आवेदक एमपी आनलाइन कामन सर्विस सेंटर से भी आवेदन कर सकते हैं। भविष्य में ड्राइविंग लाइसेंस इसी तर्ज पर शुरू करने की तैयारी चल रही है।

मुकेश जैन, परिवहन आयुक्त


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.