डिंडौरी जिले के अम्हादादर गांव पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, घर तोड़े और फसलें नष्ट कर दी

Updated on 17-11-2024 11:44 AM

डिंडौरी  । डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत पश्चिम करंजिया रेंज वन विभाग एरिया में बीते चार दिनों से जंगल में डेरा जमाएं हाथियों का आतंक बढ़ रहा है।

इसी दौरान शनिवार की देर रात बोयरहा के कक्ष क्रमांक 392 से शाम गजराज के दल ने अम्हादादर में ग्रामीणों के घरों में तोड़-फोड़ कर खेत खलिहान में रखें फसलों को खाकर जमीन में बिखेरते हुए चौपट कर दिया।


शनिवार रात 9.30 बजे से 3 बजे तक मचाया उत्पात


शनिवार की देर शाम खम्हारखुदरा के पोषक गांव अम्हादादर पहुंचे हाथियों के दल ने रात 9:30 से लेकर 3 बजे तक गांव के अंदर घूम-घूमकर काफी उत्पात मचाया। स्थानीय नागरिक संत कुमार पट्टा, जयसिंह मरकाम, लमिया बाई के रहवासी मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखें अनाज कोदो कुटकी को खा गए।


फसल को तहस-नहस कर बिखेर दिया


हाथियों के दल ने खलिहान में गहाई के लिए रखें फसल को तहस-नहस करते हुए जमीन पर बिखेर दिया। गौरतलब हैं कि हाथियों के इस अचानक हमले से ग्रामीण खुद को किसी तरह मुश्किल से बचा पाए। डरे सहमे रतजगा करते हुए ग्रामीणों ने रात बिताया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.