सीएम मोहन यादव ने देखी The Sabarmati Report, बोले- अतीत के काले सच को सामने लाती है यह फिल्म

Updated on 21-11-2024 01:03 PM
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म अतीत के काले सच को सामने लाई है। यह 59 कारसेवकों को सच्ची श्रद्धांजलि है। काल के प्रवाह में कोई गलती हुई है तो उसके सभी तथ्य सामने आने चाहिए। यह फिल्म उन पर बनी है, जिन्होंने अपने जीवन में कभी कुछ गलत नहीं किया, पर उनके साथ गलत हुआ। इतना ही नहीं, उसके बाद भी गलत भावना रखी गई। फिल्म इसका प्रतिकार और परिमार्जन भी है।सीएम डॉ. यादव ने बुधवार रात को भोपाल में मीडिया से बातचीत में यह बात कही। इसके बाद उन्होंने ओपन थियेटर में मंत्रियों और कुछ विधायकों के साथ फिल्म भी देखी। उन्होंने कहा कि मैंने मूवी देखने का निर्णय लिया लेकिन इसके पहले प्रदेश में इसे टैक्स फ्री भी किया। हमारी सरकार ने फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई काम किए हैं।

सच सामने लाना जरूरी था - विक्रांत

मप्र नदियों का मायका है। यहां कई ऐसे स्थल और धरोहरें हैं जो फिल्मी दुनिया के लिए डेस्टिनेशन बन सकती हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार विक्रांत मैसी ने कहा, 22 साल पहले जो दुर्घटना हुई थी, उस विषय पर सिनेमा के माध्यम से आज तक किसी ने बात नहीं की थी। 59 लोगों के साथ जो हुआ था, उसे सामने लाना जरूरी था। यहां एक्ट्रेस राशि खन्ना और निर्माता अंशुल मोहन भी उपस्थित थे। इसके कुछ देर पहले अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री राशि खन्ना ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

सीएम ने सुबह वीडियो कॉल पर अभिनेता विक्रांत से की थी बात

यहां पर यह बता दें कि सीएम डॉ. यादव बुधवार को गुजरात दौरे पर थे। उन्होंने शाम को अहमदाबाद से भोपाल लौटने के बाद कैबिनेट की बैठक ली। इसके बाद 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने के लिए होटल अशोका लेक व्यू पहुंचे। इससे पहले बुधवार सुबह उन्होंने फिल्म में प्रमुख किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी से वीडियो कॉल के जरिए बात की। उन्होंने मैसी को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए बधाई दी और मप्र आने का निमंत्रण भी दिया था।

‘साबरमती रिपोर्ट’ से कांग्रेस को तकलीफ क्यों - वीडी शर्मा

गोधरा कांड पर बेस्ड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। इस फिल्म को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने जा रहे हैं, तो इससे कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को तकलीफ क्यों हो रही है?
शर्मा ने कहा कि असल में कांग्रेस पार्टी को ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में दिखाए गए गुजरात दंगों के उस सच से तकलीफ है, जिसे आज तक देश की जनता से छिपाकर रखा गया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में बताया गया है कि राजनीतिक लाभ के लिए किस तरह कांग्रेस पार्टी और उसके गुंडों ने षड्यंत्र रचा और पूरे गुजरात को दंगों की आग में झोंक दिया। वीडी शर्मा ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही है और उनकी बेहतरी के लिए कदम उठा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.