कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, कमल नाथ-दिग्विजय समेत अन्य वरिष्ठ नेता गैर-मौजूद

Updated on 21-11-2024 01:04 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से भोपाल में पार्टी मुख्यालय में प्रारंभ होगी। राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक से इसकी शुरुआत होगी और फिर कार्यसमिति की बैठक की जाएगी।इसमें संगठन के विस्तार, नई इकाइयों के गठन और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। कार्यसमिति की पहली बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह अनुपस्थित रहेंगे। दोनों वरिष्ठ नेता इस वक्त दिल्ली में हैं।

इन मुद्दों पर होगा मंथन

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की तैयारी के साथ किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा होगी।
इसके बाद 12 बजे से कार्यसमिति के विशेष और स्थायी आमंत्रित सदस्यों के साथ प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष उनकी भूमिका को लेकर बात करेंगे।

जिलेवार जिम्मेदारी सौंपेंगे

पार्टी ने तय किया है कि कार्यसमिति में शामिल सभी नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इन्हें न केवल नियमित तौर पर दौरे करने होंगे, बल्कि उसका प्रतिवेदन भी प्रदेश कांग्रेस को देना होगा। शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और सह सचिव की बैठक होगी।

वरिष्ठ नेता बैठक से दूर

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कार्यसमिति की पहली बैठक में वरिष्ठ नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह अनुपस्थित रहेंगे। कमल नाथ छिंदवाड़ा से दिल्ली चले गए हैं तो दिग्विजय सिंह संसदीय समिति की बैठक में भाग लेंगे। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के भी बैठक में भाग लेने की संभावना कम है। दोनों इस समय भोपाल से बाहर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.