ग्वाटेमाला से मियामी तक एक व्यक्ति ने विमान के पहियों के पास छिपकर किया सफर

Updated on 28-11-2021 10:00 PM

वॉशिंगटन एक भारतीय व्यक्ति ने अपनी जान जोखिम में डालकर ग्वाटेमाला से मियामी तक का सफर विमान के पहियों के पास छिपकर किया। शनिवार को एक अमेरिकी एयरलाइंस में यात्रियों के अलावा यह शख्स भी मौजूद था। यह विमान के भीतर नहीं बल्कि विमान के लैंडिंग गियर में बैठा था। मियामी की स्थानीय न्यूज वेबसाइट ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में विमान के ग्वाटेमाला पर उतरने के बाद हवाई अड्डे के कर्मचारियों को लैंडिग गियर से शख्स को निकालते हुए देखा जा सकता है।

 यह विमान दो घंटे 30 मिनट की थी जिसमें शख्स जीवित बच गया। यह व्यक्ति अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 1182 में सवार होकर आया था। शनिवार को सुबह 10 बजे प्लेन की लैंडिंग के बाद उसे एम्बुलेंस से पास के एक अस्पताल ले जाया गया।

अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा को देखते हुए कानून प्रवर्तन अधिकारियों से संपर्क किया गया है। हम जांच में कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ओनली इन डैड में कंटेंट टीम के सदस्य डैन वास्केज़ ने कहा कि हमें यह वीडियो मिला और हमने इसे रेकॉर्ड करने वाले शख्स से बात की। वह बहुत डरा हुआ था क्योंकि यह अविश्वसनीय है कि कोई इससे बच सकता है।

वास्केज़ ने कहा कि क्या आप उस हवा के दबाव की कल्पना कर सकती हैं? सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद लोगों को अफगानिस्तान की याद गई, जहां अगस्त में ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। अमेरिकी सेना के निकासी अभियान के दौरान सैकड़ों लोग विमान से चिपके हुए थे। इनमें कुछ ने लैंडिंग गियर में छिपकर भागने की कोशिश की थी।

कुछ की आसमान से गिरकर मौत हो गई जबकि कतर में उतरे सी-17 मालवाहक विमान के पहिए में अन्य मानव अवशेष पाए गए थे। इस तरह का जोखिम लेने के चलते अब तक 80 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। यूएस फेडरल एविएशन प्रशासन के मुताबिक 1947 से 2015 के बीच 113 लिखित मामले सामने आए जिनमें 86 लोगों की मौत हो गई।

 ज्यादातर मामलों में लोग आसमान से गिर गए और लैंडिंग या टेक-ऑफ के दौरान मारे गए। दूसरे मामलों में लोग अत्यधिक ठंडे तापमान और ऊंचाई पर कम वायुमंडलीय दबाव पर हाइपोथर्मिया और हाइपोक्सिया के चलते मारे गए। इन मामलों में जीवित बच गए शख्स का मामला दुनिया में दर्ज किया अपनी तरह का पहला मामला था। प्रदीप सैनी नाम का यह शख्स एक भारतीय व्यक्ति था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.