एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भगवान के बारे में दिया आपत्तिजनक बयान

Updated on 28-01-2022 06:12 PM

 भोपाल  जानीमानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भगवान के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया है। बयान के विरोध में राजधानी के श्यामला हिल् थाने में श्वेता के खिलाफ एफआइआर  दर्ज हो गई है।  अभिनेत्री श्वेता तिवारी भोपाल में एक वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए आई है। इस दौरान भगवान के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर मुश्किलों में फंस गई हैं।

उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद जहां उन्हें इंटरनेट मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं अब उनके खिलाफ इस मामले में राजधानी के श्यामला हिल् थाने में एफआइआर भी दर्ज हो गई है। श्वेता के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में भादवि की धारा 295 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। बता दें कि इस वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होने वाली है। इसमें श्वेता तिवारी के अलावा कंवलजीत, सौरभ राज जैन, रोहित राय और दिगांगना सूर्यवंशी भी काम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पीर गेट निवासी सोनू प्रजापति नामक शख् की शिकायत पर श्वेता के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।गौरतलब है कि 26 जनवरी को शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान मीडिया के साथ बातचीत में श्वेता ने कैजुअली अंदाज में कहा था कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। दरअसल उन्होंने यह बात वेब सीरीज में अपने सह-अभिनेता सौरभ राज जैन को लेकर कही थी, जो कि 'देवो के देव महादेव' समेत कुछ अन् धारावाहिक में भगवान का किरदार निभा चुके हैं। लेकिन श्वेता को यह मजाक बहुत भारी पड़ा और उनकी चहुंओर आलोचना होने लगी। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी श्वेता तिवारी के इस बयान का निंदनीय करार देत हुए पुलिस कमिश्नर को चौबीस घंटे के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.