एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आगाज, साथ ही हेल्दी ब्रेकफास्ट की नई शुरुआत

Updated on 13-04-2026 06:26 PM

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन डिनर के दौरान आयोजित हो रहा है, जिसमें मेहमानों को महाराष्ट्र के पारंपरिक और प्रामाणिक व्यंजनों का अनूठा अनुभव मिल रहा है।

एसेंशिया लग्ज़री होटल में आयोजित इस फूड फेस्टिवल में महाराष्ट्र की अलग-अलग रीजनल खाने की कल्चर और कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। इस मौके पर इंदौर वालों को कई तरह के स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद चखने को मिलेगा।

एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ छवि कुमार ने बताया कि इस फूड फेस्टिवल में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों की डिशेज़ होंगी। फेस्टिवल की खास बात इसके लाइव काउंटर्स हैं, जहां वड़ा पाव, मिसल पाव और ठेचा जैसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड व्यंजन ताजे और गरमा-गरम परोसे जा रहे हैं। इन लाइव स्टेशनों के माध्यम से मेहमानों को महाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड कल्चर का असली अनुभव दिया जा रहा है l सावजी चिकन या मटन रस्सा, पुणे इलाके से मिसल पाव, वड़ा पाव और पूरन पोली; जलगांव से शेव भाजी, भरिता (बैंगन से भरी) और चिकन वड़े और सोल कढ़ी; औरंगाबाद से नान कालिया, दालिम्बी उसल और लोकल बिरयानी शामिल होंगे। ये डिश महाराष्ट्र की रिच खाने की परंपरा को दिखाएंगी।

एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर के जनरल मैनेजर श्री शिवेंद्र सिंह के अनुसार,यह फूड फेस्टिवल सिर्फ भोजन का अनुभव नहीं बल्कि महाराष्ट्र की संस्कृति, परंपरा और स्वाद की एक संपूर्ण यात्रा है, जिसे मेहमानों को बहुत पसंद आ रहा हैं। इस फूड फेस्टिवल का उद्देश्य अतिथियों को महाराष्ट्र की समृद्ध खानपान परंपरा, संस्कृति और असली स्वाद से रूबरू कराना है। होटल परिसर को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन थीम पर सजाया गया है, जिससे मेहमानों को एक जीवंत सांस्कृतिक माहौल का अनुभव मिल सके।

हेल्दी ब्रेकफास्ट की नई पहल

आगे जनरल मैनेजर श्री शिवेंद्र सिंह ने बताया की - इसी के साथ, एसेंशिया लग्ज़री होटल ने अपने मेहमानों के लिए नियमित रूप से हेल्दी ब्रेकफास्ट काउंटर की भी शुरुआत की है। इस काउंटर पर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किए गए व्यंजन परोसे जा रहे हैं।

इसमें इम्युनिटी बूस्टर प्रिपरेशन, शुगर-फ्री विकल्प, हेल्दी जूस और हर्बल टी जैसे संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य मेहमानों को स्वाद के साथ-साथ सेहतमंद और संतुलित आहार प्रदान करना है, ताकि वे अपने दिन की शुरुआत एक बेहतर और एनर्जेटिक तरीके से कर सकें।

एसेंशिया लग्ज़री होटल की यह दोनों पहलमहाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल और हेल्दी ब्रेकफास्टमेहमानों को विविधता, स्वाद और स्वास्थ्य का बेहतरीन अनुभव प्रदान कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.