“संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान को मिली नई गति, संभाग स्तर पर व्यापक सहभागिता

Updated on 10-04-2026 11:40 AM

इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया गया। इस आयोजन में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों की व्यापक एवं सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जो इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

कार्यक्रम में संभागायुक्त कार्यालय से ज्वाइंट कमिश्नर डी.एस. यादव, स्वास्थ्य संचालनालय से वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. पूर्णिमा गाडरिया, एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर से डॉ. मनीष पुरोहित, मिताशा फाउंडेशन से आलोक सिंघी तथा एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. संजय दीक्षित की विशेष उपस्थिति रही।

इंदौर जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी एवं सिविल सर्जन डॉ. एम.पी. सिंह सहित धार जिले से डॉ. अनीता सिंगारे एवं डॉ. मुकुंद बर्मन, झाबुआ जिले से डॉ. बी.एस. बघेल एवं डॉ. मोहन मालवीय, खंडवा जिले से डॉ. ओमप्रकाश चुगनावत एवं डॉ. अनिलकुमार कोशल, खरगोन जिले से डॉ. ललित सिंह चौहान एवं डॉ. राजकुमार देवड़ा, बड़वानी जिले से डॉ. सुरेन्द्र जामरे एवं डॉ. मनोज खन्ना, बुरहानपुर जिले से डॉ. राजेन्द्र वर्मा एवं डॉ. दर्पण टोके तथा अलीराजपुर जिले से डॉ. राजेश अलूनकर एवं डॉ. प्रकाश टोके सहित सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सहभागिता की। साथ ही इंदौर संभाग के समस्त खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में अंगदान की आवश्यकता, उसकी प्रक्रियाओं तथा जागरूकता बढ़ाने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि यदि व्यवस्थित प्रयास किए जाएं तो अंगदान के माध्यम से हजारों लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है।

मिताशा फाउंडेशन के आलोक सिंघी ने इस अभियान को सामाजिक क्रांति बताते हुए कहा कि अंगदान को जन-आंदोलन बनाने के लिए रणनीतिक योजना, मजबूत समन्वय और निरंतर क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मिताशा फाउंडेशन इंदौर संभाग के सभी जिलों के साथ मिलकर इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम तक पहुंचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

पूर्व डीन डॉ. संजय दीक्षित ने अपने अनुभव साझा करते हुए अंगदान अभियान से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों एवं उनके समाधान पर प्रकाश डाला।

बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सभी अस्पतालों में IPD, OPD एवं डिस्चार्ज स्लिप्स पर “अंगदान से जीवनदान” का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाएगा। साथ ही NOTTO क्यूआर कोड को जोड़ा जाएगा, जिससे नागरिकों को अंगदान प्रतिज्ञा के लिए सरल और सुलभ माध्यम उपलब्ध हो सके। सभी प्रतिज्ञाओं को NOTTO पोर्टल पर दर्ज कर उनकी साप्ताहिक रिपोर्ट मिताशा फाउंडेशन को प्रेषित की जाएगी।

अध्यक्षता करते हुए डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने सभी अधिकारियों से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में यह अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है और शीघ्र ही एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है, जिसका उद्देश्य अधिकतम अंगदान प्रतिज्ञाओं के माध्यम से असंख्य लोगों को जीवनदान प्रदान करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.