एम्स, भोपाल द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

Updated on 21-03-2023 12:01 AM

 भोपाल : कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य है । जानकारी और जागरूकता के अभाव में रोगी अस्पतालों में बहुत देर से आते हैं और उनका इलाज करना मुश्किल हो जाता है । कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह सभी संकाय सदस्यों को कैंसर जागरूकता और आउटरीच गतिविधियों का संचालन करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं, ताकि कैंसर रोगियों को अस्पताल में देरी से आने के परिणामों से अवगत कराया जा सके तथा उन्हें एम्स भोपाल में उपलब्ध उपचार एवं  सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा सके ।

ऑन्कोलॉजी के लिए अपनी सोच और उद्देश्य को मूर्त रूप देने के लिए एम्स भोपाल के प्रोफेसर और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजेश पसरीचा ने वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. रश्मि, डॉ. शीना और जूनियर रेजिडेंट डॉ. निवास रेड्डी की टीम के साथ शासकीय कन्या महाविद्यालय, बैतूल में कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया । कार्यशाला में कैंसर से ठीक हो चुके रोगियों ने भी भाग लिया । कार्यशाला में कैंसर का जल्द पता लगाने, इसके प्रमुख लक्षण, रोग की पहचान और महिलाओं में होने वाले सामान्य  कैंसरों  पर प्रमुखता से ध्यान दिया गया ।

कार्यशाला में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया । जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री विद्या चौधरी एवं उनके महाविद्यालय की फैकल्टी, ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, बैतूल की फैकल्टी, शासकीय जिला चिकित्सालय के चिकित्सक सहित समस्त स्टॉफ एवं छात्राएं उपस्थित थीं । कार्यशाला में कैंसर से ठीक हो चुके रोगियों ने भी भाग लिया ।

वक्ताओं ने इस तथ्य पर भी प्रकाश डाला कि एम्स भोपाल में कैंसर के इलाज के लिए आवश्यक सभी नवीनतम उपचार सुविधाएं जैसे सर्जरी, विकिरण उपचार सहित आईजीआरटी, आईएमआरटी और ब्रेकाइथेरेपी, कीमोथेरेपी और लक्षित उपचार उपलब्ध हैं । टीम ने यह भी जानकारी दी कि ये सभी सुविधाएं बहुत कम कीमत पर एम्स, भोपाल में उपलब्ध हैं और एम्स भोपाल विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, सीएम और पीएम राहत कोष से धनराशि उपलब्ध कराने के अतिरिक्त सभी बीपीएल रोगियों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा भी प्रदान करता है । इस अवसर पर एम्स भोपाल द्वारा मरीजों को मोबाइल ऐप की सहायता से आसान और कम समय लेने वाली पंजीकरण प्रक्रिया की सुविधा की उपलब्धता की जानकारी भी दी गई । एम्स, भोपाल में कैंसर से ठीक हो चुके लोगों द्वारा कैंसर से अपनी लड़ाई तथा कैंसर से जंग जीतने के अपने अनुभवों को साझा करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यशाला का समापन हुआ ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.