ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए एसबीआई और मेदांता का विशेष कार्यक्रम शुरू

Updated on 17-10-2024 12:53 PM

इंदौर: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर मेदांता अस्पताल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम वायएन रोड स्थित एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार से शुरू हुआ। इसके अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय को पिंक थीम पर सजाया गया है, जो ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने के प्रतीक के रूप में चुना गया है। कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है कि कैसे ब्रेस्ट कैंसर से वह बचाव कर सकती है। साथ ही उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि कैसे ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को पहचान सकते हैं। जिससे उन्हें जल्दी आराम मिल सकें। मेदांता अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नम्रता कछारा ने बताया कि अभी ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह चल रहा है। इसके अंतर्गत हम जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पता चले कि इससे कैसे बचाव कर सकते हैं। जिन भी महिलाओं को लक्षण नजर आते हैं, उनकी इंवेस्टिगेशन जरूरी है। हम जितनी जल्दी कैंसर की पहचान कर लेंगे, उससे इलाज भी कम समय में होगा। साथ ही जो लाखों रुपये इसके इलाज में खर्च होते हैं, उससे भी बच सकेंगे। 

200 से अधिक महिलाएं हुई शामिल

स्टेट बैंक आफ इंडिया के डिप्टी जनरल मैनेजर सतीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए जनता के बीच जागरूकता फैलाना काफी आवश्यक है। इसके लिए हमने मेदांता अस्पताल के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया है। हमने बिल्डिंग को भी पिंक किया है। साथ ही यहां जागरूकता के स्लोगन भी लिखे हैं। कार्यक्रम के पहले दिन 200 से अधिक बैंक की महिला कर्मचारियों के साथ अन्य महिलाएं भी शामिल हुई। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर आफ पुलिस सीमा अलावा, उडान फाउंडेशन की प्रेसिडेंट वैशाली पारिख, मेदांता अस्पताल की लीडरशिप टीम मौजूद रही। धन्यवाद भाषण एसबीआई की एचआर निधी ने दिया। 

सेल्फी पाइंट भी बनाया

इस कार्यक्रम का नारा 'एसबीआई एंड मेदांता फाइट्स अगेंस्ट ब्रेस्ट कैंसर' रखा गया है। इसके साथ ही, कार्यालय परिसर में एक विशेष 'सेल्फी पाइंट' भी बनाया गया है, जहां एसबीआई के स्टाफ और आम जनता सेल्फी ले सकते हैं। इस सेल्फी पाइंट पर ली गई तस्वीरों के साथ जागरूकता संदेश इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की अपील की जा रही है, जिससे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता और भी बढ़ सके। इस अभियान के तहत इंटरनेट मीडिया पर जागरूकता संदेश वायरल होने की संभावना है, जिससे बड़े स्तर पर लोगों तक यह संदेश पहुंचेगा। मेदांता अस्पताल की ओर से डाक्टरों और विशेषज्ञों की एक टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही, जिन्होंने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर।  इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (ILD), गंभीर COPD, पल्मोनरी फाइब्रोसिस, ब्रोंकिएक्टेसिस और केमिकल पॉइजनिंग जैसे मामलों में लंग ट्रांसप्लांटेशन जीवन रक्षक साबित हो रहा है। समय पर इलाज और सही रेफरल…
 21 April 2026
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा आयोजन की मेजबानी मिलने जा रही है। शहर में चौथी ब्रोंकोपुलमोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आयोजन 3 से 5 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय…
 21 April 2026
इंदौर। विश्व लिवर दिवस 2026 के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में “लिवर हेल्थ एंड अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने लिवर…
 10 April 2026
इंदौर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, एचसीजी इंदौर ने जागरूकता पहल शुरू की, जो इसके आधिकारिक लॉन्च का भी प्रतीक है। इस पहल का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम हेतु स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान…
 09 April 2026
इंदौर: यूनिक हॉस्पिटल ने आर्थोपेडिक जॉइन्ट रिप्लेसमेन्ट के लिए अत्याधुनिक मिसो (MISSO) रोबॉटिक प्रणाली की शुरुआत की है। इसी वर्ष 1 जनवरी से शुरू हुई यह एआई - आधारित उन्नत…
 06 April 2026
भोपाल : भारत में अनुमानित 4.2 करोड़ महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से प्रभावित हैं, लेकिन इसके लक्षण शुरू होने और सही पहचान होने में औसतन 6 साल से अधिक का समय लग…
 28 March 2026
इंदौर। बच्चों की हिम्मत, जज़्बे और मुस्कान को समर्पित ‘लिटिल चैंपियंस मीट’ का आयोजन केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 20 बच्चों और…
 26 March 2026
इंदौर: शहर में पहली बार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शैल्बी हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने ब्रेन डेड डोनर से प्राप्त दोनों किडनियों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण एक ही दिन…
 21 March 2026
इंदौर: एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर ने महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर की प्रारंभिक पहचान के महत्व और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय “विमेन हेल्थ मेला” का…
Advt.