विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नि:शुल्क हृदय रोग शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

Updated on 28-09-2024 01:16 PM
इंदौर - लायंस क्लब ऑफ इंदौर - महानगर एवं मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक हृदय रोग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एस टी सी, बी. एस. एफ. के स्टाफ एवं उनके परिवारजनों के लिए सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 लोगों ने अपनी जाँच करवाई, जो इस कार्यक्रम की सफलता और लोगों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता का प्रमाण है।
शिविर में मेदांता हार्ट इंस्टिट्यूट के एसोसिएट डायरेक्टर व कार्डियोलॉजिस्ट, इंदौर के डॉ. अल्केश जैन के नेतृत्व में प्रोफेशनल्स की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, पल्स, एसपीओ2 और ई.सी.जी. जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। जांचों के परिणाम आने के बाद जिन्हें आवश्यकता थी उन्हें दवाइयों आगे की जाने वाली जरूरी जांच एवं सावधानियों के बारे में बताया गया। 
सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएफ इंदौर के आई जी श्री अश्विनी कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा- कि सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और सीपीआर की शिक्षा सभी को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हृदय दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल और लायंस क्लब के साथ मिलकर यह शिविर आयोजित किया गया है, जिससे सभी को लाभ मिलेगा.
इस अवसर पर डॉ. अल्केश जैन द्वारा सी.पी.आर. (कार्डियोपल्मोनरी रिसेसिटेशन) का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे लोगों को आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने की तकनीक के बारे में जानकारी मिली।
लायन इंजी. सूरज कुमार जायसवाल, लायन निखिलेश जोशी और लायन परविंदर भाटिया, और उनकी टीम ने लायंस क्लब ऑफ इंदौर – महानगर की और से समन्वय किया।
एस टी सी बी एस एफ के डॉ. ओबैद अहमद रिज़वी के नेतृत्व में डॉ आस्था और उनकी टीम ने सहयोग किया। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएफ इंदौर के कमांडेंट ट्रेनिंग श्री भालेंदु त्रिवेदी एवं कई वरिष्ठ साथी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर।  इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (ILD), गंभीर COPD, पल्मोनरी फाइब्रोसिस, ब्रोंकिएक्टेसिस और केमिकल पॉइजनिंग जैसे मामलों में लंग ट्रांसप्लांटेशन जीवन रक्षक साबित हो रहा है। समय पर इलाज और सही रेफरल…
 21 April 2026
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा आयोजन की मेजबानी मिलने जा रही है। शहर में चौथी ब्रोंकोपुलमोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आयोजन 3 से 5 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय…
 21 April 2026
इंदौर। विश्व लिवर दिवस 2026 के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में “लिवर हेल्थ एंड अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने लिवर…
 10 April 2026
इंदौर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, एचसीजी इंदौर ने जागरूकता पहल शुरू की, जो इसके आधिकारिक लॉन्च का भी प्रतीक है। इस पहल का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम हेतु स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान…
 09 April 2026
इंदौर: यूनिक हॉस्पिटल ने आर्थोपेडिक जॉइन्ट रिप्लेसमेन्ट के लिए अत्याधुनिक मिसो (MISSO) रोबॉटिक प्रणाली की शुरुआत की है। इसी वर्ष 1 जनवरी से शुरू हुई यह एआई - आधारित उन्नत…
 06 April 2026
भोपाल : भारत में अनुमानित 4.2 करोड़ महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से प्रभावित हैं, लेकिन इसके लक्षण शुरू होने और सही पहचान होने में औसतन 6 साल से अधिक का समय लग…
 28 March 2026
इंदौर। बच्चों की हिम्मत, जज़्बे और मुस्कान को समर्पित ‘लिटिल चैंपियंस मीट’ का आयोजन केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 20 बच्चों और…
 26 March 2026
इंदौर: शहर में पहली बार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शैल्बी हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने ब्रेन डेड डोनर से प्राप्त दोनों किडनियों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण एक ही दिन…
 21 March 2026
इंदौर: एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर ने महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर की प्रारंभिक पहचान के महत्व और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय “विमेन हेल्थ मेला” का…
Advt.