एम्स भोपाल के डॉक्टरों द्वारा “बेरेटिनी एनास्टोमोसिस” जैसे दुर्लभ केस रिपोर्ट का प्रकाशन अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में किया गया

Updated on 28-04-2023 01:32 AM

भोपाल : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों की एक टीम ने डॉ. संतोष लक्ष्मण वाकोडे, विभागाध्यक्ष फिजियोलॉजी और डॉ. अमित अग्रवाल, विभागाध्यक्ष न्यूरोसर्जरी के नेतृत्व में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ सर्जरी केस रिपोर्ट में  बेरेटिनी एनास्टोमोसिस के एक दुर्लभ मामले का वर्णन करते हुए एक पेपर प्रकाशित किया गया है । डॉ. नवीन रवि द्वारा सह-लिखित यह पेपर 25 वर्षीय युवक के मामले का विवरण देता है, जिसे चाकू से हमले के दौरान दाहिनी मध्य तंत्रिका (नस ) और फ्लेक्सर टेंडन पर आघात हुआ था ।

चोट के सर्जिकल उपचार के बाद, रोगी का पुनर्वास के दौरान एक तंत्रिका चालन अध्ययन (NCS) किया गया, जिसमें संयोग से पता चला कि ulnar तंत्रिका हाथ की तर्जनी उंगली के संवेदीकरण के लिए उत्तरदायी है । NCS के निष्कर्षों से स्पष्ट हुआ कि 2,3, 4 और 5 वीं अंगुलियों की संवेदी आपूर्ति Ulnar तंत्रिका द्वारा प्रदान किए जा रहे थे । बेरेटिनी एनास्टोमोसिस का यह रूप, जहां Ulnar तंत्रिका तर्जनी को संवेदीकरण प्रदान करती है, अत्यंत दुर्लभ है और मेडिकल साहित्य में सामान्य रूप से नहीं देखने को मिलता है

डॉक्टरों ने नोट किया कि हथेली में शाखा क्रॉसओवर संचार के पर्याप्त ज्ञान के बिना, नैदानिक ​​​​निष्कर्षों के गलत निदान और एनसीएस सुविधाओं की गलत व्याख्या की संभावना है । मामला तंत्रिका आघात के सटीक निदान और प्रबंधन के लिए तंत्रिका शरीर रचना और इलेक्ट्रो-डायग्नोस्टिक परीक्षण के गहन ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालता है

इस शोध पत्र का प्रकाशन फिजियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और तंत्रिका आघात प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है । डॉक्टरों को उम्मीद है कि यह केस रिपोर्ट तंत्रिका शरीर रचना के दुर्लभ रूपों के बारे में जागरूकता और समझ बढ़ाने में मदद करेगी और तंत्रिका आघात के निदान और उपचार में सुधार करेगी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.