बाढ़-बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा अमेरिका, बाइडेन बोले, ‘हमें तैयार रहना होगा

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
वाशिंगटन । बाढ़ और बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा अमेरिका परेशानी के दौर से गुजर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हफ्ते देश में आई अनेक प्राकृतिक आपदाओं की पृष्ठभूमि में व्हाइट हाउस में भाषण दिया जिसमें कहा कि ‘देश आपकी मदद के लिए यहां है।’ उन्होंने भीषण तूफान, बाढ़ तथा जंगल की आग से निबटने में देश की मदद करने तथा जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए व्यापक जन संकल्प का आह्वान भी किया। बाइडेन शुक्रवार को तूफान प्रभावित लुईसियाना पहुंचे। बाइडेन से पहले के राष्ट्रपति भी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित स्थानों पर जाते रहे हैं। उनके लिए यह अपनापन दिखाने और इस प्रकार से मदद देने का तरीका होता है जिससे व्हाइट हाउस के नेतृत्व को लेकर जनता का नजरिया आकार लेता है।
बाइडेन लुईसियाना के डेमोक्रेटिक गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स से मुलाकात करने वाले हैं, अन्य अधिकारियों से भी मिलेंगे और बाढ़ प्रभावित लाप्लेस का दौरा करेंगे। वह प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अन्य इलाकों का भी हवाई दौरा करेंगे। पूर्ववर्ती राष्ट्रपति इस तरह के संकटों से किस तरह से निबटे, इसके आधार पर भी उन्हें आंका गया। डोनाल्ड ट्रंप ने एक तूफान के बाद पोर्टो रिको में लोगों के बीच पेपर टॉवेल वितरित किए थे जिसके लिए उनकी आलोचना हुई थी। बराक ओबामा ने तूफान के बाद न्यूजर्सी के रिपब्लिकन गवर्नर को गले लगा लिया था जिसके कारण पहले से चला आ रहा तनाव कुछ कम हुआ था। तूफान इडा के बाद बाइडेन जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौती का सामना कर रहे हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम संबंधी भीषण आपदाएं बढ़ सकती हैं। प्राकृतिक आपदाओं के अलावा बाइडेन के समक्ष अफगानिस्तान में बचे हुए लोगों को निकालने, कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण बने अनिश्चितता के हालात का सामना करने जैसी अन्य चुनौतियां भी हैं। बाइडेन ने कहा, ‘तूफान इडा, पश्चिम में जंगल की आग और न्यूयॉर्क तथा न्यूजर्सी में अभूतपूर्व आकस्मिक बाढ़ फिर से यह याद दिलाते हैं कि हमारा भयावह तूफान और जलवायु संकट से सामना हो रहा है। हमें तैयार रहना होगा, कदम उठाने होंगे।’ अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में तूफान इडा ने भारी तबाही मचा रखी है।
तूफान के प्रभाव से हुई भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया और इसके बाद आई बाढ़ का पानी घरों और कारों में घुसने से 40 से अधिक लोग डूब गए। क्षेत्र में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी लेकिन इतनी तीव्रता के साथ बाढ़ की उम्मीद नहीं थी। बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह के बीच मेरीलैंड से कनेक्टिकट तक तूफान की चपेट में आने से 46 लोगों की मौत हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.