भोपाल के पहचान वीआइपी रोड की सुंदरता को बिगाड़ रहे है असामाजिक लोग, नगर निगम मौन

Updated on 18-11-2024 12:25 PM

भोपाल। वीआइपी रोड स्थित करबला पंप हाउस के सड़क किनारे लगी लोहे की जाली को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। इसके चलते सड़क किनारे एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। खास बात यह है कि इस सड़क पर वीआइपी मूवमेंट रहा है, लेकिन किसने यह जाली तोड़ी इसकी जानकारी नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है। जबकि यह सड़क बहुत पुरानी है। आज तक इस सड़क पर इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।


यह पहला मौका है जब सड़क किनारे लगी जाली को तोड़ा गया है। करबला पंप हाउस के पास एक झुग्गी बस्ती है। बताया जा रहा है कि लोगों ने रास्ता बनाने के लिए यह लोहे की रेलिंग को तोड़ दिया है। उधर इस संबंध में जलकार्य प्रभारी अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। जबकि वीआइपी रोड पर निगम द्वारा गोताखोरों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद किसने सड़क किनारे लगी जाली को तोड़ दिया गया।


सड़क के रास्ते इंदौर रोड से भोपाल आने वालों के लिए वीआइपी रोड से निकलना सबसे सुखद रहता है। इसके अलावा भी भोपाल में आने वाले बाहर लोग या पर्यटकों के लिए भी वीआईपी रोड़ आकर्षण का केंद्र रहता है। इस पांच किमी रोड़ में एक तरफ बड़े तालाब की लहरे आपनी तरफ आकर्षित करती है तो दूसरी तरह पुराने शहर की विरासत और दरोहर अपनी तरफ खिचती है। कहने को तो मात्र दस मिनट का रास्त है, लेकिन पर्यटकों के लिए घंटो का समय भी कम पड़ जाता है। राजाभोज प्रतिमा के सामने हमेशा भीड़ लगी रहती है। लोग दूर दूर से यहां पर फोटो खिचवाने आते है और यहां की यादे अपने साथ ले जाते है। रात में वीआईपी रोड़ का नजारा शानदार दिखता है।


नगर निगम और जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता


जिस स्थान से शहर की पहचान जुड़ी हो उसके प्रति नगर निगम की ऐसी उदासीनता कई सवाल खड़े करती है। जिम्मेदारों को यह भी नहीं पता कि यह रास्त कब बन गया और लोके जाली कब और कैसे निकाली गई है। वहीं जिला प्रशासन ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। रही कसर स्थानीय जनप्रतिनिध भी इस गंभीर मामले को लेकर सजग नहीं है, वे अपने स्तर पर कोई आवाज नहीं उठा रहे है।









अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.