मंत्री सिलावट की अपील : कोरोना से बचाव के मापदंडों का पालन हर हाल में करें

Updated on 17-01-2022 05:48 PM

इन्दौर जल संसाधन तुलसीराम सिलावट ने इन्दौर के सभी नागरिकों से कोरोना से बचाव के सभी मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि इन्दौर में कोरोना के मरीज़ों की संख्या दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आने वाले समय में यह संख्या द्विगुणित होने का अनुमान है। ऐसे में बेहद ज़रूरी हो गया है कि इन्दौर का हर नागरिक सतर्क रहे। उन सभी कारणों से बचे जिनके कारण कोरोना का प्रसार होता है।

मंत्री सिलावट ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस विपदा का सामना करने के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों को हर ज़रूरी सुविधाएँ मुहैया कराई जाएंगी। कोरोना से बचाव के लिए सभी चिकित्सीय इन्तजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

खंडवा रोड स्थित राधास्वामी परिसर में माँ अहिल्या कोविड केयर सेंटर सहित सभी तहसीलों और ब्लॉक में भी कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं, जिन मरीज़ों के घर में ऑयसोलेशन का इंतज़ाम नहीं है वे यहाँ आकर कोविड केयर सेंटर का पूरा लाभ ले सकते हैं। यहाँ निःशुल्क रूप से दवाईयाँ, आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.