एएसआई इंदौर चैप्टर ने मनाया नेशनल सर्जन्स वीक 2026

Updated on 13-06-2026 05:57 PM

इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इन विभिन्न आयोजनों का उद्देश्य सर्जन्स के बीच नॉलेज एक्सचेंज को बढ़ावा देने के साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना है।

सप्ताह की शुरुआत 8 जून को होटल क्राउन पैलेस में "फाइनेंशियल फिटनेस फॉर सर्जन्स : बिल्डिंग वेल्थ बियॉन्ड द ऑपरेटिंग रूम" कार्यक्रम से हुई, जिसमें चिकित्सकों के लिए वित्तीय प्रबंधन और निवेश पर चर्चा की गई। 9 जून को लाइव हर्निया सर्जरी कैंप एवं वर्कशॉप आयोजित हुई, जिसमें सर्जन्स की टीम ने सहभागिता की।

11 जून को होटल सयाजी में "सर्जिकल विजडम सीरीज: कन्वर्सेशन्स दैट मैटर" कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें वरिष्ठ सर्जन्स ने अपने अनुभव और जीवन पाठ युवा चिकित्सकों के साथ साझा किए। 12 जून को वी वन हॉस्पिटल में सर्जन्स के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया, जो उनके स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित था।

13 जून को हर्निया रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष सोशल मीडिया अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से आमजन को हर्निया के लक्षणों, समय पर पहचान और उपचार विकल्पों की जानकारी दी गई।

एएसआई इंदौर सिटी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अपूर्व चौधरी ने कहा, “नेशनल सर्जन्स वीक का उद्देश्य एकेडेमिक प्रोग्राम्स से आगे जाकर बल्कि अनुभवी और नए सर्जन्स के बीच ज्ञान एवं अनुभवों का आदान - प्रदान सुनिश्चित करना भी है। जहां लाइव हर्निया सर्जरी वर्कशॉप जैसे कार्यक्रम प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में सर्जिकल निर्णय प्रक्रिया और तकनीकी बारीकियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं वहीं सोशल मीडिया कैम्पैन सामान्य जन से उनकी भाषा में संवाद करने का प्रयास है।”

एएसआई इंदौर सिटी चैप्टर के सचिव डॉ. प्रणव मंडोवरा ने कहा, “इस वर्ष नेशनल सर्जन्स वीक को जनस्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से भी जोड़ा गया है। हर्निया जागरूकता अभियान, हेल्थ चेकअप कैंप, रक्तदान शिविर और अन्य गतिविधियां इसी सोच का हिस्सा हैं। हमें विश्वास है कि यह आयोजन चिकित्सा समुदाय के साथ-साथ आम नागरिकों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

सप्ताह का समापन आज 14 जून को फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों के साथ होगा। रेजीडेंसी कोठी में प्रातः वॉकाथॉन आयोजित के बाद प्रतिभागियों के लिए नाश्ता एवं बॉलिंग गतिविधि रखी जाएगी। तत्पश्चात गीता भवन, इंदौर में रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
 11 June 2026
इंदौर। बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण नी और हिप से जुड़ी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। कई लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य…
Advt.