डॉ. युगल किशोर मिश्रा द्वारा 25,000 सफल हृदय सर्जरी का कीर्तिमान पूरा करने पर सम्मानित

Updated on 12-07-2026 05:00 PM
भोपाल  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के चेयरमैन, डॉ. युगल किशोर मिश्रा को 25,000 सफल हृदय सर्जरी पूरी करने पर सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित इस समारोह में मध्य प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. मिश्रा को बधाई देते हुए मध्य प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, "डॉ. युगल किशोर मिश्रा का 25,000 सफल सर्जरी का कीर्तिमान न केवल भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक गर्व का विषय है, बल्कि यह चिकित्सा जगत में एक बड़ी उपलब्धि है। उनके काम ने कार्डियक केयर की दिशा को बदल दिया है और अनगिनत लोगों को जीवनदान दिया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए डॉ. मिश्रा और एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल की पूरी टीम को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" मणिपाल हॉस्पिटल्स अपनी अत्याधुनिक तकनीक, विशेषज्ञों की टीम और मरीज-केंद्रित सेवा के माध्यम से हृदय रोगों के इलाज में नए मानक स्थापित कर रहा है और हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इस अवसर पर चिकित्सा जगत के कई वरिष्ठ चिकित्सक और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए, एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल, द्वारका के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के चेयरमैन, डॉ. युगल किशोर मिश्रा ने कहा, “भारत में होने वाली कुल मौतों में से लगभग एक-तिहाई मौतें हृदय संबंधी बीमारियों के कारण होती हैं, इसलिए समय पर निदान और उन्नत उपचार आज बेहद जरूरी है। 25,000 सर्जरी का यह आंकड़ा उन हजारों मरीजों और उनके परिवारों के भरोसे को दर्शाता है, जो उन्होंने हम पर जताया है। यह सफलता मेरी पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है, जो मरीजों को बेहतर जीवन देने के लक्ष्य के साथ काम करती है। मणिपाल हॉस्पिटल्स में हम नवाचार, आधुनिक तकनीकों और 'मरीज सर्वोपरि' की सोच के साथ कार्डियक केयर को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।यह उपलब्धि कार्डियक क्षेत्र में डॉ. युगल किशोर मिश्रा के दशकों के योगदान और उनके अनुभव को दर्शाती है। मिनिमली इनवेसिव (न्यूनतम चीर-फाड़ वाली) और रोबोटिक हार्ट सर्जरी में अपनी विशेषज्ञता के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. मिश्रा ने न केवल सबसे जटिल हृदय रोगों का इलाज किया है, बल्कि हजारों परिवारों को नई उम्मीद भी दी है। उनके नेतृत्व में, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज उच्च गुणवत्ता वाली और संवेदनशील देखभाल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जहाँ हर मरीज का इलाज पूरी सटीकता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ किया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
 11 June 2026
इंदौर। बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण नी और हिप से जुड़ी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। कई लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य…
Advt.