मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर को दिल्ली में मिला बेस्ट हेल्थकेयर इंस्टीटूशन का सम्मान

Updated on 02-07-2026 05:44 PM

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे एडिशन में अस्पताल को बेस्ट हेल्थकेयर इंस्टीट्यूशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विख्यात विश्वविजेता मुक्केबाज, ओलम्पिक मैडल विजेता व पद्मविभूषण से सम्मानित मैरी कॉम ने प्रदान किया। इस सम्मान के साथ मेडिकेयर हॉस्पिटल ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।

मेडिकेयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रदीप आपटे ने अवार्ड प्राप्त करने के बाद बताया की इस संस्थान की मूल स्थापना आज से 40 वर्ष पहले चेयरमैन डॉ राजेन्द्र कुमार लाहोटी, डायरेक्टर डॉ पुरुषोत्तमदास पटवा व उन्होंने मिल कर की थी। डॉ लाहोटी के अभूतपूर्व मार्गदर्शन व डॉ पटवा के सहयोग से हम आज इस मुकाम तक पहुंचे है। यह सम्मान केवल हमारा नहीं बल्कि पूरी मेडिकेयर की मेडिकल टीम, सारे कर्मचारी, शुभचिंतक और उन हजारों मरीजों के विश्वास का सम्मान है जिन्होंने वर्षों से हम पर भरोसा जताया है। यह राष्ट्रीय सम्मान हमें भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं देने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। अस्पताल का लक्ष्य इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश अथवा भारत में लोगों को विश्वस्तरीय व विश्वसनीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इसी कार्यक्रम में अमेरिका की मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी ने डॉ प्रदीप आपटे को साइंस विभाग के तहत क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री में 50 वर्षों से अपने योगदान के लिए पद्म विभूषण मैरी कॉम द्वारा मानद डॉक्टरेट भी प्रदान की गयी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
 11 June 2026
इंदौर। बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण नी और हिप से जुड़ी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। कई लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य…
Advt.