एस्पिरिन लेने से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

Updated on 28-11-2021 10:00 PM

लंदन एक नई स्टडी में भी ये बात सामने आई है कि दर्द, बुखार, सूजन या जलन से निजात पाने और हार्ट अटैक के तत्काल बाद जान बचाने के लिए आमतौर पर प्रयोग की जाने वाली दवा एस्पिरिन से भी खतरा हो सकता है। इस नई रिसर्च में बताया गया है कि एस्पिरिन से हार्ट फेलियर का खतरा 26 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

हालांकि, हार्ट फेलियर का संबंध स्मोकिंग, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर , हाई कॉलेस्ट्रॉल  डायबिटीज और कार्डियोवस्कुलर डिजीज जैसे कारकों से भी है। जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रीबर्ग के साइंटिस्ट और इस स्टडी के राइटर डॉक्टर ब्लेरिम मुजाज के अनुसार, ‘ये अपने आप में पहली स्टडी है, जिसमें एस्पिरिन लेने वाले व्यक्ति में यह दवा नहीं लेने वालों की तुलना में हार्ट फेलियर के रिस्क का विशिष्ट तौर पता लगाया गया है।

 हालांकि, उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि इस स्टडी के निष्कर्ष की अभी और पुष्टी होनी है, लेकिन इससे ये संकेत मिलते हैं कि एस्पिरिन के यूज और हार्ट फेलियर के बढ़े संकट के बीच संबंध हैं। क्योंकि हार्ट फेलियर के मामले में एस्पिरिन के प्रभाव को लेकर दुनियाभर के विशेषज्ञ एकमत नहीं है, इसलिए स्टडी में इसकी पड़ताल की गई कि जिन लोगों को कोई हार्ट डिजीज नहीं है, उनमें क्या ये दवा नए तरीके से खतरा पैदा करती है?

वेस्टर्न यूरोप और अमेरिका में होमेज स्टडी में शामिल 30 हजार 827 ऐसे लोगों के eटा का विश्लेषण किया गया, जिन्हें हार्ट फेलियर का रिस्क था। खतरे वाले वर्ग में उन लोगों को रखा गया जिनमें स्मोकिंग, मोटापा, हाई बीपी, हाई कॉलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और कार्डियोवस्कुलर डिजीज में से एक या उससे ज्यादा लक्षण थे। इन्हें सूचीबद्ध करने के टाइम एस्पिरिन लेने वाले और एस्पिरिन नहीं लेने वाले दो ग्रुप्स में बांटा गया। इसके बाद इनका फॉलोअप किया गया, जिसमें ये जानकारी जुटाई गई कि उनमें पहला हार्ट फेलियर कब हुआ? वह बच गए या उनकी मौत हो गई? या फिर उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह क्या थी?

बेसलाइन पर 7 हजार 698 यानी करीब 25 प्रतिशत लोग एस्पिरिन ले रहे थे। इसके बाद 5.3 साल के फॉलोअप में पाया गया कि 1330 लोगों में हार्ट फेलियर की नई समस्या हुई।इसके आधार पर रिसर्चर्स ने एस्पिरिन के यूज और हार्ट फेलियर की घटनाओं के बीच रिलेशंस की जांच की। जिसमें लिंग, उम्र, बॉडी मास इंडेक्स, स्मोकिंग, एल्कोहॉलिक, ब्लड कॉलेस्ट्रॉल, हाईपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियोवस्कुलर डिजीज तथा इनके इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं का भी ध्यान रखा गया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों ने स्वतंत्र रूप से एस्पिरिन का इस्तेमाल किया, उनमें नए सिरे से हार्ट फेलियर के रिस्क की पहचान हुई और ये रिस्क 26 प्रतिशत तक बढ़ा था। इस स्टडी के नतीजों की पुष्टि के लिए रिसर्चर्स ने एस्पिरिन लेने वाले और नहीं लेने वाले लोगों के बीच भी हार्ट फेलियर के रिस्क का अन्य कारकों के साथ तुलनात्मक अध्ययन किया और उसमें भी हार्ट फेलियर का नया खतरा 26 प्रतिशत तक बढ़ा पाया गया।

मालूम होकि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादा थकान होने पर सिरदर्द, बदन दर्द, तनाव, बुखार के लक्षण उभर आते हैं और हम उससे राहत के लिए तुरंत कोई दर्द निवारक ले लेते हैं। लेकिन यहां ये जानना भी जरूरी है कि किसी बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं से तुरंत राहत तो मिल जाती है, लेकिन बाद में उसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। इसलिए हमेशा से ये सलाह दी जाती है कि कभी भी अपने मन से दवा नहीं लेनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.