मध्यप्रदेश में होगी आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना, रंग लाई इंदौर के डॉ. द्विवेदी की कोशिशें

Updated on 01-06-2023 12:29 AM
भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा। आयुष मंत्रालय मध्यप्रदेश संचालनालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर आयुष विवि शुरू किए जाने की पुष्टि कर दी है। इस संबंध में 25 मई 2023 को जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में आयुष विवि प्रारंभ करने की कार्यवाई शुरू की जा चुकी है। 
उक्त जानकारी भारत शासन के आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने दी। वो लंबे समय से प्रदेश में आयुष विवि शुरू करने की कोशिशें कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि यह विवि इंदौर में स्थापित हो क्योंकि प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में चिकित्सा और इंजीनियरिंग से जुड़े विश्वविद्यालय पहले से ही स्थापित हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों के शहर और मध्यप्रदेश की व्यावसायिक एवं शैक्षणिक राजधानी, माँ अहिल्या की नगरी इंदौर में ही आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जाना श्रेयस्कर एवं हितकर होगा। 
*सांसद, मंत्री और विधायक भी प्रयासरत* : डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इंदौर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना को संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर तथा विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा भी आयुष विभाग (मप्र शासन) को पत्र लिखा जा चुका है। इस संबंध में सांसद शंकर लालवानी भी मुख्यमंत्री से कई बार चर्चा कर चुके हैं। डॉ. द्विवेदी स्वयं भी राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों से इस बारे में लगातार चर्चारत रहे हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.