भाराछासं ने पीईबी को बताया 'घोटाला घर', किया प्रदर्शन

Updated on 03-04-2022 07:44 PM

भोपाल    शिक्षक पात्रता परीक्षा को निरस्त करने और आरक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की जांच करवाने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (भाराछासं) ने प्रदर्शन करते हुए पीईबी को 'घोटाला घर' की संज्ञा दी। भाराछासं के कार्यकर्ता लगातार एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) का विरोध कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगे नहीं मानी जा रही है। इसी सिलसिले में कल भाराछासं के कार्यकर्ता राजधानी में स्थित पीईबी कार्यालय के गेट पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए इस संस्था की नाम पट्टिका के आगे 'घोटाला घर' का बैनर टांग दिया।

 इसके बाद वे कार्यालय के नजदीक लिंक रोड वन स्थित व्यापमं चौराह पर पहुंचे और यहां भी 'घोटाला घर चौराहा' का बैनर लटकाया। भाराछासं के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने बताया कि व्यापमं यानी मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड पीईबी नाम बदल कर घोटाला घर और व्यापाम चौराहे का नाम बदलकर घोटाला घर चौराहा रख देना चाहिए।

इस मुहिम की शुरुआत शनिवार को हमने बैनर लगाकर कर दी है। भाराछासं  ने मांग की है कि मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद आनलाइन परीक्षा को रद किया जाना चाहिए और मामले की जांच सीबीआइ से करवानी चाहिए। वहीं आरक्षक भर्ती परीक्षा में भी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। आशुतोष चौकसे ने पीईबी को महाघोटालो का केंद्र बताया और व्यापमं चौराहे का नाम बदल कर घोटाला चौराहा एवं घोटाला घर रखने की मांग की। वहां पर बैनर लगाते हुए लिखा है कि तुम ने नाम बदला छुपाने के लिए, हम ने बदला जगाने के लिए।

 आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लगाए पीईबी के बाहर घोटाला घर का बैनर लगाकर जांच कराने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बता दें, कि इससे पहले भी भाराछासं  और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर रोज अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा सरकार जिस तरह से इस पूरे मामले को दबाने का काम कर रही है, उसको हम सफल नहीं होने देंगे और मध्यप्रदेश में लगतार विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को लेकर पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

उन्होंने बताया कि व्यापमं ने पूर्व में प्रदेश के लाखों प्रतिभावान युवाओं एवं छात्रों का भविष्य खराब किया है और लाखों युवाओं का भविष्य खराब होने की कगार पर है। विभिन्न विभागों में भर्तियों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए परीक्षाओं में घोटालों को लेकर बोर्ड पहले भी देशभर में कुख्यात रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.