भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्नर का ऐलान

Updated on 11-12-2021 06:02 PM

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने मकरंद देउस्कर को भोपाल और हरिनारायणचारी मिश्र को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बनाने का फैसला कर लिया है। दोनों ही शहरों में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने का नोटिफिकेशन गुरुवार को जारी हुआ था। मकरंद देउस्कर 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्हें सीएम के सबसे भरोसेमंद अफसरों में से एक माना जाता है।  वे भोपाल कमिश्नर होने के साथ ही भोपाल देहात जोन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसी तरह, 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हरिनारायण चारी मिश्र को भी इंदौर कमिश्नर बनाने के साथ ही इंदौर देहात जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

भोपाल के डीआईजी इरशाद वली को एडिशनल पुलिस कमिश्नर होंगे। कानून-व्यवस्था को संभालना उनकी जिम्मेदारी होगी। इसी तरह इंदौर के डीआईजी मनीष कपूरिया को इंदौर में एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा इंदौर (पश्चिम) एसपी महेश चंद्र जैन को डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। इदौर में जोन-3 और जोन-4 उनके जिम्मे होंगे। इसी तरह भोपाल (उत्तर) एसपी विजय खत्री को जोन-3 की जिम्मेदारी सौंपी है। जोन-4, ट्रैफिक के साथ ही अन्य दायित्व भी उनके पास होंगे। भोपाल (दक्षिण) एसपी साई कृष्ण एस. थोटा को डिप्टी कमिश्नर जोन-1 बनाया गया है। जोन-2, क्राइम के साथ ही देहात पुलिस एसपी की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

 इंदौर (पूर्व) एसपी आशुतोष बागरी को डिप्टी कमिश्नर जोन-1 बनाया है। फिलहाल जोन-2 और इंदौर देहात एसपी का दायित्व भी उन पर होगा। इंदौर एसपी (मुख्यालय) अरविंद तिवारी को डिप्टी कमिश्नर (मुख्यालय) बनाया गया है। उन पर ट्रैफिक समेत कुछ अन्य दायित्व भी होंगे। भोपाल के एएसपी (जोन-1) अंकित जैसवाल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जोन-1 बनाया गया है। इसी तरह सीएसपी (जहांगीराबाद, भोपाल) अभिनव विश्वकर्मा को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (जहांगीराबाद) और सीएसपी (आजादनगर, इंदौर) मोती उर रहमान को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोती उर रहमान पर साइबर, डेटा एनालिसिस समेत कुछ अन्य जिम्मेदारियां होंगी।

राज्य सरकार ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर इन दोनों ही शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की थी। इस तरह की व्यवस्था नई दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के साथ-साथ लखनऊ, नोएडा जैसे शहरों में भी लागू है। इसके तहत पुलिस को मजिस्ट्रियल अधिकार दिए गए हैं।

कारगर होगा नया सिस्टम: शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि महानगरों में कई तरह की नई समस्याएं सामने आती हैं। इसी को देखते हुए इंदौर और भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है। इससे इन शहरों में अपराधों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। नया सिस्टम प्रभावी और कारगर साबित होगा। 

यह रहेगी नई व्यवस्था

भोपाल में एडीजी/आईजी स्तर का अधिकारी पुलिस कमिश्नर होगा। उनकी मदद के लिए दो एडिशनल पुलिस कमिश्नर होंगे। उसके बाद 8 डीसीपी, 10 एडीसीपी, 33 एसीपी, ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1 एसपी होगा। इसी तरह इंदौर में स्वीकृत पदों में थोड़ा बदलाव रहेगा। इंदौर में पुलिस कमिश्नर के अधीन दो एडिशनल कमिश्नर, 8 डीसीपी, 12 एडीसीपी, 30 असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर होंगे। ग्रामीण क्षेत्र का 1 एसपी अलग होगा। नई व्यवस्था के तहत पुलिस अधिकारियों के पास सीआरपीसी की धारा 20, 106, 124, 129, 132, 144, 144-, के तहत मजिस्ट्रियल शक्तियां होंगी। पुलिस एक्ट, अनैतिक व्यापार अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट, अनैतिक व्यापार अधिनियम, राज्य सुरक्षा अधिनियम जैसे कुछ कानूनों में संशोधन करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.