भोपाल दुग्ध संघ ने नहीं घटाए दूध के दाम

Updated on 28-03-2022 06:06 PM

भोपाल प्रदेश के सभी छह सहकारी दुग्ध संघों में से मात्र भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने ही दूध के दाम मनमाने तरीके से बढा लिए है और वह दाम करने को भी तैयार नहीं है। अभी तक भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने अपनी तरफ से एक रुपये दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं से 5.60 लाख रुपये की वसूली की है।

यह राशि सात दिन के भीतर उपभोक्ताओं से वसूली है। यह आगे भी जारी रहेगी, क्योंकि रविवार शाम तक भोपाल दुग्ध संघ ने दाम कम नहीं किए हैं। दाम कम करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है जो इस मामले में पड़ने से बच रहे हैं मालूम हो कि प्रदेश के छह सहकारी दुग्ध संघों में से अकेले भोपाल दुग्ध संघ ने ही सांची के चाह दूध के दाम पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं।

बाकी के किसी भी दूध संघ ने उपभोक्ताओं पर इस तरह बोझ नहीं डोला। इंदौर दुग्ध संघ तो सिर्फ दो रुपये ही बढ़ाएं हैं जो कि इस वैरिएंट के दूध पर प्रदेश में सबसे कम बढ़ोतरी है। वहीं ग्वालियर दुग्ध संघ ने तीन रुपये की बढ़ोतरी की है। बुंदेलखंड, जबलपुर, उज्जैन ने भी दाम तो बढ़ाए लेकिन चार से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं की है। ग्वालियर दुग्ध संघ के सीईओ एएस सेंगर, जबलपुर दुग्ध संघ सीईओ दीपक शर्मा, उज्जैन सीईओ डीपी सिंह समेत अन्य सीईओ का कहना है कि वे एमपीसीडीएफ द्वारा तय दामों से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं कर सकते।बता दें कि भोपाल दुग्ध संघ ने 21 मार्च से दाम में बढ़ोतरी की है। चार रुपये दाम बढ़ाने की अनुमति सरकार की तरफ एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन के प्रबंध संचालक संजय गुप्ता द्वारा दी थी।

 ये दाम तो बढ़ाए गए, साथ में अधिकारियों ने अपनी तरफ से चाह दूध पर प्रति लीटर एक रुपये बढ़ा दिए हैं। जिसकी वजह से यह दूध 52 की जगह 53 रुपये में मिल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना यह दूध 80 हजार उपभोक्ता खरीदते हैं जो सात दिनों से एक रुपये अतिरिक्त चुका रहे हैं। यह राशि 5.60 लाख रुपये होती है।  इधर आम उपभोक्ताओं से एक रुपये की अतिरिक्त वसूली का मामला सरकार के संज्ञान में आया है। इस बारे में पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। मामले की जांच कराएंगे, कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.