भोपाल दुग्ध संघ मार्च 2022 से रोजाना चार लाख लीटर दूध खरीदेगा

Updated on 16-11-2021 08:48 PM

भोपाल भोपाल सहकारी दुग्ध संघ भोपाल मार्च 2022 से रोजाना चार लाख लीटर दूध की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।  संघ ने इसकेलिए  समितियों की संख्या बढ़ाने का फैसलालिया है। भोपाल समेत आसपास के जिलों में दूध की खरीदी करने वाली समितियों का विस्तार करेगा। सूत्रों की माने तो अभी संघ की 2499 समितियां हैं, इनमें 95 हजार किसान दूध बेचते हैं। वर्तमान में रोजाना 3.40 लाख दूध की खरीदी होती है। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ दूध की खरीदी को बढ़ाना चाहता है। जिसके कारण समितियों की संख्या बढ़ाने पर जोर है।

किसानों का कहना है कि दुग्ध संघ के पास दूध खरीदी की क्षमता के साथ-साथ खरीदे गए दूध की प्रोसेसिंग करने और उसकी खपत करने की क्षमता नहीं है। इसके कारण स्थिति गड़बड़ा जाती है। बारिश ठंड के दिनों में संघ किसानों से भरपूर दूध नहीं खरीद पाता, इसलिए किसान निजी कंपनियों को दूध बेचने लगते हैं। जब गर्मी में संघ को दूध् कम पड़ जाता है तो उस समय किसानों के पास दूध का उत्पादन कम हो जाता है। अभी भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के पास अधिक दूध खरीदकर उसकी प्रोसेसिंग करने की क्षमता नही है। संघ यह क्षमता भी प्लांट लगाकर बढ़ाने का दावा कर रहा है। यदि यह क्षमता बढ़ा ली जाती है तो किसानों से 12 ही महीने अधिक दूध् खरीदा जाएगा।

अभी किसानों से बारिश के दिनों में जब दूध की अधिक आवक होती है तब कई बार मौखिक तौर पर दूध की खरीदी बंद कर दी जाती है। तब उन्हें परेशान होना पड़ता है। वे यहांवहां दूध बेचने पर मजबूर होते हैं। ठीक से दाम नहीं मिलते और मवेशियों के दूध उत्पादन की क्षमता पर इस तरह ध्यान नहीं दे पाते हैं। जब अधिक दूध् खरीदने लगेंगे तो संघ को होने वाले लाभ से किसानों को भी लाभ मिलेगा क्योंकि सहकारी दुग्ध संघ के नियम है कि जो लाभ होता है उसका अंश किसानों को भी वितरित किया जाता है।

अधिक दूध की आवक से उपभोक्ताओं के लिए दूध की कमी नही आएगी। अभी गर्मी के दिनों में कमी जाती है। संघ बाहर से दूध मंगवाता है जिसकी गुणवत्ता ठीक नहीं होती है। कई बार तो पाउडर से दूध बनाकर सप्लाई की जाती है वह भी ठीक नहीं होता है। खासकर गर्मी के दिनों में लस्सी, श्रीखंड, रबड़ी, छेना खीर, मठा, दही, मिल्क केक, पेड़ा आदि दूग्ध उत्पाद की कमी जाती है। जब अधिक दूध की आवक होगी तो यह सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.