सेंट्रल इंडिया को मिला नया स्टार्टअप बूस्ट: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने ‘सक्षमी’ प्रोग्राम शुरू किया

Updated on 08-04-2026 12:14 PM

इंदौर सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के 60 से अधिक मेंटर्स के साथ एम ओ यू पर साइन किए।

सक्षमी एक संरचित इन्क्यूबेशन प्रोग्राम है, जो स्टार्टअप्स को आइडिया स्टेज से लेकर निवेश के लिए तैयार होने तक सहयोग प्रदान करने हेतु डिज़ाइन किया गया है। इस प्रोग्राम का मुख्य फोकस एग्री, फूड और हेल्थ टेक जैसे अनंत संभावनाओं वाले क्षेत्रों पर है।

कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने केंद्रीय स्तर पर इस प्रकार का व्यापक और संरचित कोहोर्ट-आधारित कार्यक्रम लॉन्च कर एक नई मिसाल कायम की है, जिसका उद्देश्य प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को एक व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से विकसित और स्केल करना है।

शुभारंभ के अवसर पर एस.एन. मंडलोई, गौरव गोयल, विजय चौरें, नवीन खंडेलवाल, अशोक सुयाल, डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. अनीता क्षेत्री, अंकिता नेमा, विवेक अस्थाना, अतुल जैन, सीए मंगेश काकरे, आयुष सोनी एवं ऋषभ पाटीदार जैसे विशेषज्ञों ने उद्यमिता और मेंटरशिप पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

मेंटर्स एवं विषय विशेषज्ञों का सम्मान अरिहंत कॉलेज के चेयरमैन जयंन्त कासलीवाल, सेक्रेटरी कुणाल कासलीवाल, सीईओ डॉ. कविता कासलीवाल कोठारी एवं प्राचार्य डॉ. विवेक कापरे द्वारा मोमेंटो एवं सैपलिंग के साथ किया गया।

इस पहल के माध्यम से कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन का उद्देश्य मध्य भारत को एक सशक्त स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करना तथा युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.