हर बूथ पर भाजपा तैनात करेगी 'वॉरियर्स

Updated on 18-09-2021 11:50 PM

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए अब वॉरियर्स की फौज खड़ी करेगी। इसके लिए भाजपा का आईटी और सोशल मीडिया डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है। भाजपा ने अपने सभी 65 हजार बूथ पर कम से कम एक एक्टिव सोशल मीडिया वॉरियर तैयार करने का टारगेट फिक्स किया है।

भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे रजनीश अग्रवाल का इस बारे में कहना है कि बीजेपी पहले से सोशल मीडिया पर एक्टिव है। लेकिन अब हर बूथ पर कम से कम एक एक्टिव कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा रही है जो सरकार की योजनाओं, पार्टी के कार्यक्रमों और एजेंडों का प्रचार प्रसार प्रमुख तौर पर कर सके। ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात दमदारी के साथ पहुंचा सकें।

सायबर संवाद से आई तेजी

भाजपा ने हाल ही में राजधानी भोपाल के समन्वय भवन में साइबर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया था। इस कार्यक्रम के दौरान मुरलीधर राव और वीडी शर्मा दोनों ने ताकीद की थी कि अब भाजपा की सोशल मीडिया टीम को उतनी ही आक्रामकता के साथ जवाब देना होगा जितनी तेजी के साथ कट्टरपंथी ताकतें सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही हैं। यही वजह मानी जा रही है कि भाजपा अब अपनी सोशल मीडिया टीम को और मजबूत कर रही है।

कौन किस पर भारी

मौजूदा वक्त में अगर सोशल मीडिया में फॉलोअर्स के लिहाज से तुलना करें तो कांग्रेस भाजपा से आगे है। भाजपा के ट्विटर पर केवल 8 लाख 25 हजार फॉलोअर्स हैं तो वहीं कांग्रेस के 9 लाख 66 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव इस बात को लेकर भाजपा की सोशल मीडिया टीम से नाराजगी भी जता चुके हैं। हाल ही में जब भाजपा ने अपने सोशल मीडिया के संयोजक को बदला तो इस बदलाव को राव की नाराजगी के साथ जोड़कर देखा गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.