नए हमीदिया अस्पताल का ब्लाक-2 तैयार होगा 24 नवंबर तक

Updated on 16-11-2021 08:48 PM

 भोपाल राजधानी के हमीदिया अस्पताल के नए भवन का ब्लाक-2 अब 24 नवंबर तक तैयार होगा। इस काम कीजिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा संचालक डा. उल्का श्रीवास्तव को सौंपी है। स्वास्थ् विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मो. सुलेमान ने यह समय सीमा तय की है। यह अस्पताल बनने के बाद सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सुल्तानिया अस्पताल को यहां पर शिफ्ट किया जा सकेगा। हमीदिया अस्पताल में बीते सोमवार को आग लगने की घटना के कारण अस्पताल भवन तैयार होने में देरी हुई है।

 800 बिस्तर वाला ब्लाक-1 अगले साल फरवरी तक में तैयार हो पाएगा।अस्पताल का निर्माण करने वाली एजेंसी पीआइयू के अफसरों ने बताया कि ब्लाक-2 में 700 बिस्तर हैं। इसके अलावा 91 बिस्तर निजी वार्डों में हैं। कुछ छोटी कमियों को छोड़ दें तो अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। भूतल को मिलाकर 12 मंजिल वाले इस अस्पताल भवन में शिशु रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग और नेत्र विभाग के वार्ड होंगे।

सुल्तानिया अस्पताल गांधी मेडिकल कालेज का ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग है, लेकिन कालेज और हमीदिया अस्पताल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर होने की वजह से एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में मरीज, डाक्टरों और अन्य स्टाफ को आने-जाने में दिक्कत होती है। सुल्तानिया में पैदा होने वाले नवजात बच्चों के बीमार होने की स्थिति में फौरन हमीदिया अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भेजा जाता है।

 दूर होने की वजह से बच्चों की हालत बिगड़ने लगती है। नेत्र विभाग अभी कमला नेहरू अस्पताल में संचालित हो रहा है। नया अस्पताल शुरू होने के बाद इसे भी नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बीते मंगलवार को निर्माण एजेंसी पीआइयू और हमीदिया अस्पताल के डाक्टरों की टीम अस्पताल का निरीक्षण करने वाली थी, लेकिन विगत सोमवार को आग लगने के हादसे की वजह से निरीक्षण नहीं हो पाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.