ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर चल रहे मनमाने तरीके से

Updated on 13-02-2022 07:46 PM

सेंटरों की नहीं कराई जा रही है औचक जांच 
 भोपाल। राजधानी में चल रहे ब्लड सैंपल कलेक्शन केंद्र मनमाने तरीके से चलाए जा रहे है। पैथोलाजिकल जांचों के लिए ब्लड सैंपल कलेक्शन केंद्र मनमानी से चल रहे हैं। इन पर नजर रखने वाला कोई नहीं है। इसकी वजह यह कि नर्सिंग होम एक्ट के तहत सीएमएचओ के यहां इनके पंजीयन की कोई नीति ही नहीं है। हाल यह है कि सीएमएचओ की तरफ से कभी इन केंद्रों की औचक जांच ही नहीं कराई जाती। पिछले महीने करोंद क्षेत्र में एक पैथोलाजी केंद्र बिना जांच के ही संचालित होते मिला था । 11वीं पास युवक एमडी पैथोलाजी डिग्री वाले डाक्टर के हस्ताक्षर और सील से जांच रिपोर्ट दे रहा था। शिकायत की बाद सीएमचओ की टीम ने जांच की तो यह गड़बड़ी सामने आई थी। राजधानी में आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले इस तरह के मामले सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नियमों की दुहाई देकर सैंपल कलेक्शन सेंटरों को मनमानी की छूट दिए है। 10 बड़ी लैब के भोपाल में करीब डेढ़ सौ कलेक्शन सेंटर हैं। 2011 में तत्कालीन सीएमएचओ डा.पंकज शुक्ला ने इन केंद्रों का निरीक्षण शुरू कराया था। साथ ही सीएमएचओ कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया था। उनके हटने के बाद से ढिलाई हो गई है। इन केंद्रों में सैंपल लेने वाले की योग्यता क्या है। बायोमेडिकल वेस्ट का निपटान तय मापदंडों के अनुसार हो रहा है या नहीं। यह भी कोई देखने वाला नहीं है।इस बारे में भोपाल सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी का कहना है कि नर्सिंग होम एक्ट में कलेक्शन सेंटरों के पंजीयन के संबंध में कुछ नहीं कहा गया है। हमारे पास पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है कि इनकी नियमित तौर पर जांच करा सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.