भोपाल के मिसरोद में घर के अंदर बेड़ पर मिली पति-पत्नी की जली हुई लाशें, अंदर से बंद था दरवाजा

Updated on 15-11-2024 12:01 PM

भोपाल। मिसरोद इलाके के जाटखेड़ी में एक दंपति की संदिग्ध अवस्था में आग से जलकर मौत हो गई। दंपति रात को अपने कमरे में सोए हुए थे, गुरुवार सुबह घर से धुआं निकलते देख लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो उनके शव बेड पर जली हुई अवस्था में मिले।


साथ ही उनके बेड के आसपास रखा सामान भी जला हुआ मिला। पुलिस दोनों की मौत को प्रारंभिक तौर पर हादसा मान है, लेकिन घटना के सही कारणों की जांच में जुटी है। मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय सतीश बिराड़े और उनकी 24 वर्षीय पत्नी, नई बस्ती जाटखेड़ी में रहते थे।


दोनों की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और वे फूल-माला बेचने का काम करते थे। सतीश के माता-पिता और अन्य परिजन भी उनके पड़ोस में रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कालोनी वालों को सतीश के कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया, सूचना मिलने पर स्वजन सतीश के घर पहुंचे तो भीतर से बंद दरवाजा को तोड़ा, जहां सतीश और आम्रपाली के जले हुए शव बेड पर पड़े मिले। खबर अपडेट हो रही है...


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.