देश के जाने माने कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर रितेश तपकिरे वेदा हॉस्पिटल उज्जैन में देंगे अपनी सेवाएं

Updated on 17-01-2025 04:30 PM

इंदौरकैंसर की लड़ाईयों में अपने अथक प्रयास को जारी रखते हुए उज्जैन संभाग के पहले कैंसर समर्पित वेदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल उज्जैन ने एक ठोस कदम उठाते हुए देश के जाने माने कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ रितेश तपकिरे को अपनी टीम में शामिल किया गया है। अब उज्जैन संभाग के लोगो को वेदा हॉस्पिटल में और भी बेहतर तरीके से कैंसर का उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

वेदा हॉस्पिटल से जुड़ने पर डॉ रितेश तपकिरे ने कहा“पिछले कुछ दशको में कैंसर एक गंभीर रोग बन कर उभरा है, कैंसर के साथ एक समस्या यह भी है कि जानकारी के अभाव के कारण कई मरीज़ इससे काफी डर जाते है और हौसला छोड़ देते है। इसलिए यह बहुत अहम है कि मरीजों को कैंसर के बारे में जानकारी हो एवं उन्हें उचित उपचार उपलब्ध हो सके, यह मेरे लिए गौरव की बात है कि मैं वेदा हॉस्पिटल के साथ जुड़ा हूँ। यहाँ पर कैंसर के मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त सुविधा एवं तकनीक उपलब्ध है। मै अपना शत प्रतिशत देकर इस जन कल्याण के कार्य में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित हूँ।”

इस विशेष उपलब्धि पर वेदा हॉस्पिटल उज्जैन के डायरेक्टर डॉक्टर समन्वय अग्रवाल ने कहा कि“हमारे लिए हर्ष का विषय है कि डॉ रितेश तपकिरे हमारे साथ जुड़े हैं। डॉ रितेश को मुँह, गले, स्तन, दिमाग़ (ब्रेन)और पेट के कैंसर समेत सभी प्रकार के कैंसर के बेहतर उपचार में उपलब्धि हासिल हैं। उन्हें 15 साल और साढ़े छः हजार से ज्यादा ऑपरेशन का अनुभव है। वेदा हॉस्पिटल कैंसर के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। वेदा हॉस्पिटल में रेडियोथेरेपी (कैंसर की सिकाई) के लिए लीनियर एक्सेलेरेटर (कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाली एक आधुनिक मशीन),साथ ही कीमोथेरेपी, कैंसर सर्जरी भी उपलब्ध है। वेदा हॉस्पिटल वर्ष 2023 से लगातार कैंसर के लिए उपचार उपलब्ध करा रहें है। हमें आशा है की डॉ रितेश के साथ मिलकर क्षेत्रवासियों को बेहतर उपचार उपलब्ध करा सकेंगे।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
 11 June 2026
इंदौर। बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण नी और हिप से जुड़ी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। कई लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य…
Advt.