केयर सीएचएल अस्पताल में सल्फास खाने वाले गंभीर मरीज की बची जान
Updated on
18-08-2025 02:37 PM
इंदौर। केयर सीएचएल अस्पताल इंदौर ने एक और चिकित्सा उपलब्धि अपने नाम की है। अस्पताल में पहली बार सल्फास जहर का इलाज वीए एक्मों तकनीक के जरिए कर एक 57 वर्षीय पुरुष की जान बचाई गई, जिसने सल्फास की दो गोलियां खा ली थीं। यह मामला इसलिए जटिल था क्योंकि सल्फास जहर खाने के मामलों में मौत की दर 99% से ज्यादा है और इसका कोई निश्चित एंटीडोट भी नही होता। केयर सीएचएल अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. निखिलेश जैन एवं कार्डिओथोरासिक विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष पोरवाल ने बताया, “ऐसे जहर खाने के मामले में जिसमें बचने की संभावना लगभग शून्य मानी जाती है, उसमें केयर सीएचएल अस्पताल की टीम को सफलता मिली। अस्पताल लाए जाने के समय मरीज की हालत इतनी गंभीर थी कि ब्लड प्रेशर भी नहीं नापा जा सका था और इस दौरान मरीज कार्डियोजेनिक शॉक में था। शुरुआत में उसे ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने वाली दवाओं पर रखा गया, लेकिन जब सुधार नहीं हुआ तो परिजनों की सहमति से उसे वीए एक्मो पर लिया गया। यह एक जटिल तकनीक है जिसमें मशीन हृदय को ऑक्सीजन युक्त रक्त पहुंचाता है। मरीज 5 दिनों के भीतर स्थिर हो गया। एक्मों में फेफड़े और हृदय के कार्य को पूरी तरह वीए एक्मों मशीन ले लेती है जिससे मरीज के हृदय और फेफड़े को आराम दिया जा सकें। मरीज को इस प्रणाली पर रखा, जिससे धीरे धीरे उसकी हालत में सुधार होता गया। मरीज की सजगता और स्थिरता बनी रही, और हमने उसे सफलतापूर्वक एक्मो से हटा लिया। यह सफलता हमारे इंटेंसिव केयर और कार्डियोथोरेसिक सर्जरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।” केयर सीएचएल अस्पताल के सीओओ श्री मनीष गुप्ता ने कहा, “केयर सीएचएल अस्पताल हमेशा उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता के जरिए जीवनरक्षा के प्रयासों में अग्रणी रहा है। यह केस हमारे समर्पण और क्षमता का प्रमाण है। ऐसे दुर्लभ मामलों में भी यदि तकनीक और टीम वर्क सही हो, तो चमत्कार संभव हैं। इस केस ने अस्पताल को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में सल्फास खाने जैसे जानलेवा मामलों में वीए एक्मो जीवन रक्षक उपाय के रूप में अपनाया जा सकेगा। इसकी सफलता में डॉ. विजय महाजन, डॉ. राजेश कुकरेजा, डॉ. शुभाष रेड्डी, डॉ. अक्षत शाह , डॉ. विशाल कोष्टा, मनोज त्रिपाठी एवं अजय श्रीवास्तव का योगदान है।”
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया
सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके
पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती
है,…
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़
रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…