पुलिसकर्मियों के बच्चों को ‎‎मिलेगी अब उत्तीर्ण सत्र की ट्यूशन फीस

Updated on 19-09-2021 09:04 PM

 भोपाल मप्र में अब पुलिसकर्मियों के बच्चों को अब उत्तीर्ण सत्र की ट्यूशन फीस हीमिलेगी। अभी तक चालू शिक्षा सत्र के लिए यह राशि दी जाती थी। इस आशय के निर्देश पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा ने प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों को जारी कर दिए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि 31 अक्टूबर से 31 जनवरी 2021 तक ट्यूशन फीस के लिए भेजे जाने वाले प्रस्ताव में परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष का रहता है, जबकि फीस उसी वर्ष के जून-जुलाई में जमा हो जाती है। अब पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम के आधार पर पिछले वर्ष की ट्यूशन फीस की मांग की जाए।  उच्च शिक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के बच्चों को सरकारी कालेजों में निर्धारित फीस का भुगतान किया जाएगा। इसका आशय यह है कि कोई विद्यार्थी निजी कालेज में अध्ययनरत है और उस पाठ्यक्रम की फीस अधिक है तो उसके लिए उतना भुगतान किया जाएगा, जितना उस पाठ्यक्रम के लिए फीस सरकारी विश्वविद्यालय में निर्धारित होगी। अधिकतम 75 हजार रुपये दिए जा सकेंगे।

ट्यूशन फीस लेने के लिए विगत वर्ष से उप पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। अभी शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021- जून 2022 चल रहा है। इकाई द्वारा शैक्षणिक वर्ष (जुलाई 2020-जून 2021) के परीक्षा परिणाम के आधार पर जुलाई 2021 में जमा की गई वार्षिक पाठ्यक्रम की फीस का प्रस्ताव भेजा जाएगा। पिछले शैक्षणिक वर्ष के प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम के आधार पर जुलाई 2021 के पहले सेमेस्टर की ट्यूशन फीस का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस शैक्षणिक वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की फीस (जो दिसंबर 2021 अथवा जनवरी 2022 को जमा होगी) इकाई के प्रस्ताव में शामिल नहीं होगी। यानी सेमेस्टर सिस्टम में एक ही सेमेस्टर की फीस का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कल्याण) विजय कटारिया का कहना हैकि तकनीकी दिक्कत को दूर करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस बार के प्रस्ताव भेजने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले वर्ष से व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.