सोमवार से शुरु होंगी पहली से पांचवी तक की कक्षाएं

Updated on 19-09-2021 09:04 PM

  भोपाल मध्यप्रदेश में पहली से पांचवी तक की कक्षाएं सोमवार से पुन: संचालित होंगी।  इससे पूर्व प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाओं को सैनिटाइज ‎ ‎किया जा रहा है। स्कूल 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोले जाएंगे। राजधानी भोपाल के स्कूलों में भी इसे लेकर पूरी तैयारियां हैं। राजधानी के कई स्कूलों में साफ-सफाई के कार्य किए गए। स्कूलों और छात्रावासों में भारत सरकार और राज्य स्तर से जारी एसओपी और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई पहले की तरह ही संचालित की जाएगी।शिक्षकों का कहना है कि इस बार बच्चों के स्कूल पहुंचने पर सुरक्षा को लेकर उनकी भी जिम्मेदारियां बढ़ गई है, क्योंकि इस बार बहुत छोटे बच्चे हैं, जिनका पूरा ध्यान रखना होगा। वहीं कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए छात्रावास और आवासीय विद्यालय संचालित किए जाएंगे। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल और छात्रावास खोले जाएंगे, लेकिन छात्रावास में उनकी कुल क्षमता के 50 फीसद से अधिक विद्यार्थी उपस्थित नहीं होंगे। विद्यालय और छात्रावास में अभिभावकों की सहमति पत्र से ही विद्यार्थी उपस्थित हो सकेंगे। प्रायमरी स्कूलों में 50 फ़ीसद क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन होगा। कक्षा पहली से लेकर कक्षा पांचवी तक के बच्चों को 50 फ़ीसद क्षमता के साथ स्कूल में बुलाया जाएगा। पहले दिन स्कूल बुलाने वाले बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से माता-पिता को मैसेज किया गया है।

स्कूलों में माता-पिता की लिखित सहमति अनिवार्य होगी। माता-पिता की लिखित सहमति पत्र के बिना बच्चों को क्लास रूम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्राइमरी स्कूल खुलने से ठीक पहले तीन दिनों तक बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। पैरंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) के जरिए शिक्षकों ने माता-पिता से बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने को लेकर चर्चा की। शिक्षकों का कहना है कि कुछ माता-पिता बच्चों को भेजने के लिए तैयार है, लेकिन कुछ अभिभावकों में कोरोना संक्रमण को लेकर डर भी दिखाई दिया। शिक्षकों ने अभिभावकों से आग्रह किया कि अगर किसी बच्चे में सर्दी-खांसी-जुकाम, बुखार के लक्षण हैं, तो उसे स्कूल बिल्कुल भी ना भेजें। स्कूल ना आने वाले बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन पहले की तरह ही किया जाएगा। शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या प्राइमरी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीना श्रीवास्तव का कहना है कि क्लास रूम में बच्चों को सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए एक बेंच-डेस्क पर एक बच्चे को बैठाया जाएगा। क्लास में बच्चों को मास्क अनिवार्य किया गया है। हर शिक्षक की क्लास रूम में ड्यूटी लगाई गई है, कि बच्चे एक-दूसरे के साथ दूरी का पालन करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.