तमाम सुविधाओं से लैस सीएम राइज स्कूल शिक्षण में फिसड्डी, प्रावीण्य सूची में सिर्फ एक विद्यार्थी

Updated on 27-04-2024 11:29 AM
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे हाल ही में घोषित हुए। इस दौरान सभी की नजरें सीएम राइज स्कूलों के प्रदर्शन पर भी रहीं, लेकिन इनका भी परिणाम कुछ ज्यादा बेहतर नहीं रहा। भोपाल जिले में आठ सीएम राइज स्कूल हैं। तीन साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो आठ में से दो स्कूलों के परिणाम में गिरावट आई है। वहीं छह स्कूलों के परिणाम में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी उत्कृष्ट और माडल स्कूलों के परिणाम से कम है। सीएम राइज स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर विभागीय अधिकारियों का ध्यान अधिक रहता है, लेकिन फिर भी परिणाम अपेक्षा अनुरूप नहीं आया है। वहीं राज्य या जिला स्तरीय सूची में सिर्फ सीएम राइज स्कूल, करोंद के एक छात्र ने जगह बनाई है। इसके अलावा किसी स्कूल का नाम शामिल नहीं है।

बता दें कि सीएम राइज स्कूलों में सामान्य सरकारी स्कूलों से अधिक सुविधा दी गई है। इन स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इन स्कूलों में प्रशिक्षित व परीक्षा पास शिक्षक, सर्वसुविधायुक्त लायब्रेरी, स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, स्मार्ट क्लास रूम सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रशिक्षण पर करोड़ों रुपये खर्च

सीएम राइज स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी शैक्षणिक गुणवत्ता नहीं सुधर पा रही है। इन स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता भी पर्याप्त है। यहां के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाता है। इन स्कूलों में कोई भी गतिविधि या कार्यक्रम नहीं होते हैं। इसके बावजूद भी मेरिट सूची में यहां के विद्यार्थी शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इस साल 10वीं का परिणाम अधिक खराब रहा।

विभागीय अधिकारियों का यह तर्क

इस मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सीएम राइज स्कूलों में सामान्य बच्चे पढ़ते हैं, जबकि उत्कृष्ट व माडल स्कूलों में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चुने हुए मेरिट वाले बच्चे पढ़ते हैं। यही कारण है कि इन स्कूलों के बच्चे मेरिट में शामिल होते हैं। इस साल उत्कृष्ट विद्यालय के सात विद्यार्थी राज्यस्तरीय और 15 जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में शामिल हैं।

प्रदेशभर के सीएम राइज स्कूलों के 10वीं-12वीं के परिणाम की समीक्षा की जा रही है। कमियों को चिह्नित कर सुधार किया जाएगा। इस साल के परिणाम में सुधार हुआ है।

- रश्मि अरुण शमी, प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा

सीएम राइज हो या अन्य स्कूल, सभी में शिक्षण व्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी है। इसके बाद ही परिणाम सुधरेगा। 10वीं में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

- सुनीता सक्सेना, शिक्षाविद

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.